नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते हैं साल 2020 देश के लिए बहुत ही बुरा साबित हुआ है। क्योंकि इस साल देशवासियों को बड़ी मुश्किलों से गुजरना पड़ा है। हमने कई दिग्गज नेता, अभिनेता और खिलाड़ियों को खोया है। इसके साथ ही साल 2021 में भी दुखों की खबर कम सुनने को नहीं मिल रही है। इसी बीच कोलकाता ने खबर आ रही है कि दिग्गज भारतीय टेनिस प्लेयर अख्तर अली का 83 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अख्तर अली के निधन पर ममता बनर्जी ने किया ये ट्वीट-
बता दें कि टेनिस जगत में अपनी अलग पहचान देने वाले दिग्गज भारतीय टेनिस प्लेयर अख्तर अली का 83 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाया था। जिसके चलते उन्होंने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया। जिसके चलते अख्तर अली के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दिग्गज टेनिस प्लेयर अख्तर अली की मौत से बेहद दुखी हूं। अख्तर सर ने भारत के कई टेनिस चैंपियन को कोचिंग दी। हमने उन्हें साल 2015 में पश्चिम बंगाल के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
विजय अमृतराज ने किया ये ट्वीट-
इसके साथ ही विजय अमृतराज ने भी अख्तर अली ने निधन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि अख्तर अली शानदार कोच थे। उन्होंने भारतीय टेनिस के लिए अपना बेस्ट दिया। जीशान और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जीशान अली अख्तर अली के बेटे हैं।