featured पंजाब

पंजाब : बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 100 फुट पर अटका, सेना ने संभाला मोर्चा

1645384 bot पंजाब : बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 100 फुट पर अटका, सेना ने संभाला मोर्चा

पंजाब में होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला एरिया के बैरमपुर गांव में एक बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना तब हुई, जब खेतों में खेल रहे इस बच्चे के पीछे एक कुत्ता पड़ गया। कुत्ते से बचने के लिए छह साल का यह बच्चा दौड़ते हुए खेतों में बने बोरवेल के ढाई फीट ऊंचे पाइप पर चढ़ा तो सिर के बल उसके अंदर जा गिरा।

यह भी पढ़े

 

गर्मियों में खाएं आम, सेहत को मिलेगा फायदा , बीमारियों से होगा बचाव

जानकारी के अनुसार, बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम ऋतिक है। वह 300 फुट गहरे इस बोरवेल में 100 फुट नीचे जाकर फंसा हुआ है। ऋतिक के माता-पिता खेतों में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी संस्थाओं के अलावा जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। बच्चे को निकालने के लिए सेना मौके पर पहुंच गई है।

1645384 bot पंजाब : बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 100 फुट पर अटका, सेना ने संभाला मोर्चा

ऋतिक के पीछे जब कुत्ता दौड़ा तो वह चिल्लाते हुए बोरवेल की तरफ भागा। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने ऋतिक के चिल्लाने पर उसकी ओर देखा। लोगों ने कुत्ते को भगाने के लिए आवाजें लगाई मगर उनकी नजरों के सामने ही ऋतिक सिर के बल बोरवेल में गिर गया। यह देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। तुरंत ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

351489 pune borewell पंजाब : बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 100 फुट पर अटका, सेना ने संभाला मोर्चा

ऋतिक बोरवेल में कितनी गहराई पर फंसा है? इसका पता लगाने के लिए लोगों ने बोरवेल में रस्सा डाला। हालांकि उससे कोई अंदाजा नहीं लग पाया। इसके बाद लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही होशियारपुर के डीसी संदीप हंस, डीएसपी गोपाल सिंह के अलावा होशियारपुर जिले की उड़मुड़ सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल मौके पर पहुंच गए।  प्रशासन की ओर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है जो बोरवेल में फंसे लोगों को निकालने में माहिर हैं। बताया जा रहा है कि ऋतिक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

Borewell पंजाब : बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 100 फुट पर अटका, सेना ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची समाजसेवी संस्थाओं ने तुरंत ऑक्सीजन के सिलेंडर मंगवाए और बोरवेल के भीतर ऑक्सीजन गैस छोड़ी ताकि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत न हो। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद तक बोरवेल से ऋतिक की आवाज आती रही। वह रो-रोकर मदद मांग रहा था। कुछ समय बाद आवाज आनी बंद हो गई।

1645384 bot पंजाब : बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 100 फुट पर अटका, सेना ने संभाला मोर्चा

Related posts

घाटी में पत्थरबाजी में 60 जवान घायल वहीं बडगाम मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर

shipra saxena

सपा के महाभारत में ‘भीष्म’ की एंट्री, शुक्रवार को नेताजी लेंगे ‘क्लास’

Rahul srivastava

राम जन्म भूमि पूजन का जश्न मना रहे मुस्लिम..

Rozy Ali