featured देश

Mann Ki Baat: मन की बात में PM मोदी बोले, 15 अगस्त तक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाएं तिरंगा की पिक्चर

Narendra Modi 1641727311054 1641727311217 Mann Ki Baat: मन की बात में PM मोदी बोले, 15 अगस्त तक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगाएं तिरंगा की पिक्चर

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है, इस बार का स्वतंत्रता दिवस, जब भारत अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेट ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में में तिरंगा लगा सकते हैं।’

आज 31 जुलाई है। आज ही के दिन उधम सिंह ने शहादत दी थी। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। मै ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को नमन करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपने सर्वस्व को न्योछावर कर दिया।

आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 91वां एपिसोड होगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी टेलीवीजन व रेडियो के माध्यम से रूबरू होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम के लिए लोगों से अपने विचार और सुझाव साझा करने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें :-

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

इन पर होगी चर्चा
ऐसा माना जा रहा है कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और संघर्ष पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी कर सकते हैं। वहीं देश में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से भी वह देशवासियों को सचेत कर सकते हैं।

23 भाषाओं में होता है प्रसारित
प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है। इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता हैय़

हर महीने होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी खास तैयारियां भी करती है। इसके लिए शहरों और गावों में रेडियो लगाया जाता है और लोगों के साथ मिलकर पीएम की “मन की बात” सुनी जाती है।

Related posts

Chandrayaan-3: ब्रिक्स सम्मेलन से लौटते ही बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर देंगे बधाई

Rahul

अमोनिया गैस से भरा टैंकर पलटा, दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती

Vijay Shrer

संघर्षविराम उल्लंघन पर पाकिस्तानी अधिकारी तलब

Rahul srivastava