featured देश भारत खबर विशेष

World Hindi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस

hindi diwas 7 1 World Hindi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस

 

अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग राष्ट्र प्रेम का ही एक रूप है। हिंदी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर हमेशा अनेकता में एकता की भावना को साबित किया है।

यह भी पढ़े

कर्नाटक में निर्माणाधीन पिलर गिरने से महिला और बेटी की मौत

 

ऐसे में 10 जनवरी का दिन देश में हिन्दी प्रेमी लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन विश्व हिन्दी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए साल 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी।

hindi diwas 7 1 World Hindi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस

विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि हिंदी दिवस, देश में मनाए जाने वाले हिंदी पखवाड़े से कितना अलग है।

hindi diwas World Hindi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस

14 सितम्‍बर,1949 को देश की संविधान सभा ने सर्वसम्‍मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। इसलिए प्रत्‍येक वर्ष 14 सितम्‍बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दौरान हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इस हिंदी पखवाड़ा के दौरान मंत्रालय में विभिन्‍न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।

hindi diwas World Hindi Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्व हिंदी दिवस

संविधान सभा ने हम सबको यह संवैधानिक और प्रशासनिक उत्तरदायित्व सौंपा है कि हम संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 के अनुसार राजभाषा हिंदी का अधिकतम प्रयोग करते हुए प्रचार प्रसार बढ़ाएं। अनुच्छेद 351 के अनुसार संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिंदी का प्रसार बढ़ाए, उसका विकास करे।

Related posts

पूरे देश में देखने को मिला भारत बंद का असर, ऐसा रहा मोदीनगर हाईवे का नजारा

Rani Naqvi

देहरादूनः अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन व सीलिंग का कार्य निरन्तर हो रहा है

mahesh yadav

Kamaruddin Jalaluddin: कमरुद्दीन ने किया कमाल, जानिए निवेश में क्या निभाई बड़ी भूमिका

Rahul