featured देश

फिर कोरोना की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, खुद को किया आइसोलेट

mcms फिर कोरोना की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, खुद को किया आइसोलेट

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रविवार को वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। यह दूसरा मौका है, जब वह कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

Vice President M Venkaiah Naidu to visit Odisha on 27th

फिर कोरोना की चपेट में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रविवार को वेंकैया नायडू की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। यह दूसरा मौका है, जब वह कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को आइसोलेट करने और टेस्ट क राने की सलाह दी है।

एक हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने का फैसला किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैदराबाद में हैं। उन्होंने एक हफ्ते तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने का फैसला किया है। इससे पहले रविवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। नायडू ने इंडिया गेट पर बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘हम राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के प्रति नेताजी के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे

संभावना है कि उपराष्ट्रपति बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। अब तक संसद भवन परिसर में कुल 875 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक वायरस से ग्रस्त पाए गए हैं। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए मामले सामने आए हैं और 525 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई।

Related posts

गुंडा टैक्स पर सुखबीर की फिसली जुबान, बोले हम कांग्रेस से कम वसूलते थे

Breaking News

लखनऊः बारिश ने की ठंडक की बौछार, जानिए अपने जिले का हाल

Shailendra Singh

कोरोना योद्धाओं पर गांव के लोगों ने की पुष्पों बरसात

Rani Naqvi