जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को अनायत अशरफ डार ने एक नागरिक जीवर हमीद भट पर गोली चलाई, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनायत अशरफ डार पहले आतंकवादियों का एक ओवर ग्राउंड वर्कर था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि “अनायत अपने गांव और उसके आसपास के अन्य लोगों को अवैध रूप से हासिल किए गए हथियारों से डराता व धमकाता भी था। कई संदिग्धों से गहन पूछताछ और स्रोतों से प्राप्त जानकारी के बाद, केशवा गांव में एक अभियान शुरू किया गया था। घिर जाने के बाद उसने उसने संयुक्त खोज दल पर गोलीबारी की।”
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसके पास से पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किए गए है।