featured देश पंजाब

तो सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, आलाकमान से मिलने के बाद बोले- फैसला मंजूर होगा 

navjot singh sedhu तो सिद्धू बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, आलाकमान से मिलने के बाद बोले- फैसला मंजूर होगा 

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। गुरुवार को दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू हरीश रावत और कई सीनियर नेताओं से मिले। सिद्धू के दिल्ली पहुंचने के दौरान हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर डटे रहेंगे।

आलाकमान से मिलने के बाद बोले- आलाकमान का फैसला मंजूर होगा 

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। गुरुवार को दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू हरीश रावत और कई सीनियर नेताओं से मिले। कांग्रेस आला कमान और सिद्धू के दरमियान हुई बातचीत के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आला कमान का फैसला उनके लिए काबिल मंजूर होगा। मुझे प्रियंका गांधी पर पूरा भरोसा है। सिद्धू ने साफ तौर पर कहा कि माननीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आदेश उनको सर्वमान्य होगा। कल आपको इससे बड़ी सूचना विधिवत तरीके से मिलेगी।

सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजा था इस्तीफा

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। आलाकमान के सिद्धू ने अपना इस्तीफा भेजा था लेकिन आलाकमान ने अभी तक सिद्धू का इस्तीफा मंजूर नही किया है। अब हरीश रावत ने साफ कर दिया है कि सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। दरअसल पिछले काफी समय से पंजाब कांग्रेस में लगातार खलबली रही है। इन सबके पीछे सिद्धू रहे हैं। यह और बात है कि पार्टी उनसे पल्‍ला नहीं झाड़ पा रही है। वो गुड़ का हसिया बन गए हैं जिसे पार्टी न लील पा रही है न उगल।

Related posts

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम तीरथ सख्त, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Saurabh

महिला व परिवार कल्याण मंत्री ने किया पोलियो अभियान का शुभारम्भ

Srishti vishwakarma

पंचायत चुनाव के नामांकन में ये कागजात जरूरी हैं, वरना दावेदारी होगी निरस्त 

sushil kumar