featured देश

नौकरी तलाश युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द शुरू होगी 25 हजार सिपाहियों की भर्ती

उत्तर प्रदेश नौकरी तलाश युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द शुरू होगी 25 हजार सिपाहियों की भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार बेहद जल्द प्रदेश में  25000 सिपाहियों की भर्ती निकालने की तैयारी कर रही है। योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश की पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही इससे जुड़ा विज्ञापन जारी कर सकती है। प्रदेश के डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों की भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेज दिया में है। 

पुलिस विभाग में सिपाही के लगभग 30 हजार पद हैं खाली

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाहियों के लिए लगभग 30 हजार पद खाली है। जिनमें से जल्द ही 25 हजार खाली पदों पर भर्ती शुरू हो सकती है।

यूपी में 74 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को नजदीक आता देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द संपन्न करने का आदेश दिया है। सीएम योगी के आदेश के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता का निष्पक्षता के आधार पर होगी। साथ ही खराब छवि वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

खाली पदों की भर्ती के लिए जुलाई में योगी ने की थी बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के खाली पदों की भर्ती के लिए जुलाई के शुरुआत में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ इस  संबंध में बैठक की थी। बैठक के दौरान योगी ने कहा था कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द और तेजी से आगे बढ़ाई जाए।

परीक्षा देने के लिए नहीं तय करनी होगी ज्यादा दूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जारी बयान के मुताबिक आवेदकों को परीक्षा देने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सीधे आयोग व बोर्ड के अध्यक्षों से कहा है कि प्रशासन से जुड़े व मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे संपर्क कर इस समस्या को तुरंत समाधान ढूंढा जाए।

 

Related posts

17 राज्यों की 64 विस सीटों के लिए बजी उप-चुनावी रणभेरी, 24 अक्टूबर को एक साथ आएंगे नतीजे

Trinath Mishra

आज ‘वैदेही’ सिंगापुर में आयोजित नृत्य कलांजलि में बिखेरेंगी भरतनाट्यम के रंग, देखिए LIVE

pratiyush chaubey

बंगाल में हिंसा के साथ कुल 51 सीटों पर हुई 62.8% वोटिंग, जानें कहां कितना मतदान हुआ

bharatkhabar