featured देश पंजाब

पंजाब के नए ‘कैप्टन’ होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा, शाम तक हो सकता है एलान!

2021 9image 13 46 255290924sukhjindersinghrandhawa ll पंजाब के नए ‘कैप्टन’ होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा, शाम तक हो सकता है एलान!

पंजाब की कमान अब सुखजिंदर सिंह रंधावा के हाथों में सौंपी जा सकती है। पंजाब का नया मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया जा सकता है। 62 साल के सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में जेल और सहकारिता मंत्री रहे।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब की कमान अब सुखजिंदर सिंह रंधावा के हाथों में सौंपी जा सकती है। पंजाब का नया मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया जा सकता है। 62 साल के सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में जेल और सहकारिता मंत्री रहे। पंजाब कांग्रेस की ओर से सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आलाकमान को भेजा गया है।  खबरों की माने तो शाम 5 बजे तक  मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जा सकता है।

तीन बार के कांग्रेस विधायक रहे हैं रंधावा

सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के माझा क्षेत्र के गुरदासपुर ज़िले के रहने वाले हैं। रंधावा तीन बार के कांग्रेस विधायक रहे हैं और 2002, 2007 और 2017 में निर्वाचित हुए हैं। वह राज्य कांग्रेस के उपाध्यक्ष और एक जनरल सेक्रेटरी के पद पर रह चुके हैं। वह एक कांग्रेस परिवार से आते हैं।

 

Related posts

मुहर्रम के जलूस में हुई कानपुर में हिंसा, फायरिंग में 5 की मौत

piyush shukla

मिर्जापुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सीएम योगी पर दिया बड़ा बयान, कहा…

Shailendra Singh

चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर एक्शन में सीबीआई, 14 राज्यों में की छापेमारी

Neetu Rajbhar