featured खेल देश

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की बढ़त जारी, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक

Praveen Kumar टोक्यो पैरालंपिक में भारत की बढ़त जारी, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की बढ़त जारी है शुक्रवार की सुबह भारतीय पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 

पुरुषों की हाई जंप टी64 में जीत पदक

नोएडा में रहने वाली 18 वर्षीय प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता।

एथलीट प्रवीण कुमार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वह तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके।

भारत को मिला 11वां पदक

प्रवीण कुमार का रजत पदक टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का 11वां पदक जिसमें से 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है।

किन को मिला कौन सा पद है

जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता,  भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने 2.07 की छलांग के साथ रजत पदक जीता जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा “पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत का और आदित्य समर्पण का परिणाम है। उन्हें बधाई उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

प्रवीण ने दिया जीत का श्रेय कोच को

एथलीट प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीतने के बाद आपने कोच का आभार जताया हुआ है कहा कि यह जीत उनकी लगातार प्रेरित करने की वजह से ही संभव हो सकी है।

 

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित, पिछले चार दिनों से बुखार से हैं पीड़ित

Rahul

AMU के कार्यक्रम को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- AMU की दीवारों में देश का इतिहास है

Aman Sharma

असम के चुनावी रण में प्रियंका, ‘सरकार बनी तो CAA होगी रद्द’

Sachin Mishra