featured देश

पद्म पुरस्कारों का ऐलान: CDS बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पद्म भूषण से सम्मानित होंगे गुलाम नबी आजाद

08 12 2021 cds bipin rawat death news 22277408 पद्म पुरस्कारों का ऐलान: CDS बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पद्म भूषण से सम्मानित होंगे गुलाम नबी आजाद

भारत सरकार की ओर से 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। विमान हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं।

Kalyan Singh Death: Former Chief Minister Kalyan Singh passed away in  Lucknow, CM Yogi Adityanath declared three days of state mourning

CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण

भारत सरकार की ओर से 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। विमान हादसे में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। CDS जनरल बिपिन रावत के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे को सम्मानित किया।

पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल

वहीं पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण, पूर्व गृह सचिव राज राजीव महर्षि को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नदेला और गूगल के CEO सुंदर पिचाइ को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण पाने वाली हस्तियां
  • गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स
  • विक्टर बनर्जी- आर्ट
  • गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट
  • बुद्धदेव भट्‌टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स
  • साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन
  • स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन
  • वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन
  • नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • मधुर जाफरी – पाक कला
  • देवेंद्र झाझरिया – स्पोर्ट्स
  • राशिद खान – आर्ट
  • राजीव महर्षि – सिविल सर्विस
  • सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री
  • सुंदर पिचाई- ट्रेड एंड इंडस्ट्री

Related posts

अब आपके प्रेम है आजाद, ट्वीट करके कहा ‘शुक्रिया’

shipra saxena

पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सिलचर पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Rani Naqvi

जानिए CSK के लिए कब तक IPL खेलते रहेंगे धोनी, फ्रेंचाइजी की तरफ से आया बड़ा बयान

Aditya Mishra