featured देश शख्सियत

जस्टिस उदय उमेश ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर

10 08 2022 cji uu lalit 22969641 जस्टिस उदय उमेश ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर

 

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में नोटिफ‍िकेशन जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर करने के निर्देश , जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक

 

एनवी रमना ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस यूयू ललित के नाम की संस्तुति केंद्रीय कानून मंत्री को भेजी थी। जस्टिस यूयू ललित का कार्यकाल तीन महीने से कम का होगा। वह 8 नवंबर को 65 साल के हो जाएंगे।

10 08 2022 cji uu lalit 22969641 जस्टिस उदय उमेश ललित देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नियुक्ति वारंट पर हस्ताक्षर करने के बाद न्यायमूर्ति यूयू ललित को 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। एनवी रमना के पद छोड़ने के बाद वह 27 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। नोटिफ‍िकेशन में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को 27 अगस्‍त से प्रभावी रूप से देश के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर रहे हैं।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राफेल जांच की मांग, कहा- किसी जांच की जरूरत नहीं

Ankit Tripathi

बरेली की जनता की मांग, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम हो चौपुला ओवरब्रिज

Shailendra Singh

लिटिल धावक को सलामः प्रयागराज से दिल्ली तक दौड़कर पहुंचना चाहते हैं बादल और काजल

Shailendra Singh