featured देश

देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

WhatsApp Image 2021 09 23 at 4.02.18 PM 1 देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

ओलंपिक में जिस जेवलिन यानी भाले ने स्वर्ण पदक जीत लिया हो उसे छू भर लेने की इच्छा ना जाने कितने दिलों में होगी। अगर वही भाला किसी को हमेशा के लिये मिल जाए तो कैसा रहे। जी हां अब  देश के गौरव से जुड़ी चीज़ों को आप भी आसानी से हमेशा के लिए अपना बना सकते हैं।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 4.02.17 PM देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को ऐसा नायाब मौका दे रहे हैं कि वे देश के गौरव से जुड़ी चीज़ों को अपना बना सकें। इनमें ओलंपिक में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के खेल उपकरणों सहित कई प्रतिष्ठित और ऐसी कलात्मक वस्तुएं शामिल हैं जो प्रधानमंत्री को उपहार या स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गयी हैं।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 4.02.18 PM देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

online bid में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों के उपकरण बनाएं अपना 

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में हरियाणा के रहने वाले सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। वे जितनी दूर तक भाला फेंक सकते थे वहां तक फेंका और किसी को नहीं पता था कि उनकी इस कोशिश से विश्व कीर्तिमान बन जाएगा। उन्होंने 68.55 मीटर दूर भाला फेंक कर ना सिर्फ जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। सुमित भारत लौटे तो उन्होंने अपने हस्ताक्षर कर अपना जेवलिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट कर दिया। इस जेवलिन को अब कोई भी हासिल कर सकता है। इसके लिये बस pmmementos.gov.in/ पर चल रही online bid में हिस्सा लेना है। 17 सितंबर से शुरू हुई यह नीलामी 7 अक्टूबर तक चलेगी।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 4.02.19 PM 1 देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं के उपकरणों की नीलामी

सुमित अंतिल के जेवलिन के अलावा कई ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं के खेल उपकरण प्रधानमंत्री को भेट में दिये गए हैं। इनके अलावा कई समृति चिन्ह, जैसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा प्रस्तुत चारधाम की लकड़ी की प्रतिकृति, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की प्रतिकृति उन वस्तुओं में शामिल है जिनकी नीलामी हो रही है।

WhatsApp Image 2021 09 23 at 4.02.19 PM देश के गौरव से जुड़ी चीजों को अपना बनाना हुआ आसान, मोदी सरकार दे रही मौका, सुमित अंतिल के जेवलिन को बनाएं अपना

नमामि गंगे परियोजना पर खर्च होगी रकम

महत्वपूर्ण बात यह है कि नीलामी से हासिल होने वाली रकम देश की जीवनदायनी नदी गंगा के संरक्षण और कायाकल्प कार्यक्रम नमामि गंगे परियोजना पर खर्च की जाएगी। इस नीलामी को लेकर देश में कैसा उत्साह का माहौल बनता जा रहा है इसका अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज़ एक करोड़ तय किया गया था पांच दिन में इसकी बोली बढ़ कर दस करोड़ रूपए हो गयी है।

Related posts

माइक्रोसॉफ़्ट का Microsoft Surface Duo फोन 10 सितंबर को होगा लॉन्च, 1 लाख से ऊपर की कीमत..

Rozy Ali

राजनीतिक दलों पर बरसे ओमप्रकाश रावत, बोले हार का ठीकरा ईवीएम पर

Rani Naqvi

पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक से पहले पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी

pratiyush chaubey