featured देश

पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह

1203315 jagannath rath yatra.jpg 3 पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह

 

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार दोपहर में शुरू होगी। इसके पहले सुबह मंगला आरती हुई, खिचड़ी का भोग लगाया गया। फिर रथों की पूजा हुई।

यह भी पढ़े

सीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक, बैंक अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

 

रथ यात्रा में बलभद्र और बहन सुभद्रा को बैठाया गया है और जगन्नाथ भगवान मंदिर से बाहर आ रहे हैं। भक्त रथ को बारी-बारी से खींचते हैं। यह रथ यात्रा मंदिर से तकरीबन ढाई से तीन किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है, जो कि उनकी मौसी का घर माना जाता है। इस रथ यात्रा में तकरीबन 25 लाख लोगों के आने की संभावना है। इसे गुंडिचा यात्रा भी कहते हैं।

1203315 jagannath rath yatra.jpg 3 पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को देशभर में निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में होती है। गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत मंगला आरती की।

jagannath rathyatra 2019 पुरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह

अहमदाबाद में रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचड़ा हुआ। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया।

 

 

Related posts

कोलकाता हाईकोर्ट ने BJP की रथयात्रा को दी मंजूरी, ममता सरकार को लगाई फटकार

mahesh yadav

दाऊद इब्राहिम पर कबूलनामे से पाकिस्तान ने मारी पलटी

Ravi Kumar

शिवराज सिंह से की ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात

mahesh yadav