featured देश

असम में बाढ़ का कहर, 19 जिलों के 1500 गांव डूबे, MP में 7 दिन देर से पहुंचा मानसून

उत्तर भारत में मौसम ने बरपाया कहर, 3 की मौत,3 घायल

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े

अमेरिका में PM MODI से मुलाकात के बाद Google, Amazon भारत में करेगा 15 अरब डॉलर निवेश

 

इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

इस बीच, मानसून 7 दिन की देरी से मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। दो दिन में यह राजधानी भोपाल पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले पांच दिन यहां भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को मुंबई में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जाने की भी खबर है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था। लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है, ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

Related posts

जन्मदिन पर बोले बिग बी: वक्त सवाल उठाने का नहीं बल्कि एकजुट होने का है

bharatkhabar

ISRO Launch SSLV-D2: इसरो के छोटे रॉकेट SSLV-D2 का लॉन्च सफल, ऑर्बिट में 3 सैटेलाइट करेगा स्थापित

Rahul

भाजपा के 4 साल का जश्न, विधायक सोमेन्द्र ने गिनवाईं उपलब्धियां

Saurabh