featured देश हेल्थ

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 19,740 नए मामले, 248 लोगों की हुई मौत

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 98.6 फीसदी, अब बचे सिर्फ इतने केस

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 19,740 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान देशभर में 23,070 लोग इस महामारी की चपेट से छुटकारा पा चुके हैं। इसी के साथ ही कोरोना संक्रमण के रिकवरी होने से ठीक होने वाले संक्रमितओं की संख्या बढ़कर 3,32,48,291 हो गई है। यह आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार यानी 9 अक्टूबर 2021 की सुबह जारी किए गए। इसके मुताबिक बीते 24 घंटों में 248 लोगों की मौत हो गई है।

मौजूदा समय में भारत में कोविड की सक्रिय मामलों की संख्या 2,36,643 है। जो 206 दिनों में सबसे कम है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या का 0.70 फीसदी हैं। 

वहीं बीते 24 घंटे में 79,12,202 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7:00 बजे तक भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 94 करोड़ के करीब है। 

वहीं बीते 24 घंटों में 12,69,291 कोविड-19 टेस्ट किए गए जिसके साथ ही आप भारत में कुल कोविड-19 टेस्ट की संख्या 58 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके है।

वहीं राज्य की बात करें तो बीते 24 घंटों में  सबसे अधिक कोरोना के सक्रिय मामले सबसे केरल में है, यहाँ 119,335 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र (36,986), तमिलनाडु (16,513), मिजोरम (16,219) और कर्नाटक (11,648) मामले अभी भी सक्रिय हैं। 

 

Related posts

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में दर्ज FIR, सुशांत के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

Rani Naqvi

कांग्रेस ने मधुसूदन को हटा गुलाम नबी को बनाया यूपी प्रभारी

bharatkhabar

एशिया कप 2022 : पूरे देश की नजरें अफगानिस्तान की जीत पर टिकी, आज होगा सुपर-4 का मुकाबला

Rahul