featured मनोरंजन

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अपना अतरंगी अंदाज

amitabh-bachchan

अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करते नजर आते हैं।   उनका शो कौन बनेगा करोड़पति सभी को भाता है। फिर चाहे वो बिग बी के कपड़े हो या फिर उनके बोलने का अंदाज।

शेयर की मिसमैच्ड फुटवियर पहने हुए  फोटो 

बता दें कि बिग बी ने अपने आउटफ‍ट और  मिसमैच्ड फुटवियर पहने हुए एक फोटो शेयर की है।  और बिग बी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर  वायरल हो रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

आपको बता दें कि अमिताभ  बच्चन  ने ब्लू सूट-पैंट के साथ ग्रीन शूज पहने हुए हैं। साथ ही अमिताभ  बच्चन   ने कैप्शन में लिखा है– ‘नीचे हरा बूट, और ऊपर मैचिंग सूट’। इस कैप्शन को पढ़कर लोग उनके इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

वहीं कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर बिग बी का सूट  और फुटवियर ही नहीं बल्क‍ि उनकी बो-टाई काफी चर्चा में रहते हैं।

15 साल के लिए 18.9 लाख रुपये  

आपको बता दें कि इसके अलावा बिग बी  और अभिषेक बच्चन ने मुंबई के जुहू पर बने वत्स और अम्मू बंगले के ग्राउंड फ्लोर को भारतीय स्टेट बैंक  को 15 साल के लिए 18.9 लाख रुपये  के किराए पर दिया है।

28 सितंबर, 2021 को रजिस्टर की गयी 

खबरों की मानें तो इस लीज डील को 28 सितंबर, 2021 को रजिस्टर के लिये मंजूर किया गया था।  दोनों बंगले जलसा के पास ही में बने हुए हैं।  बता दें कि   एसबीआई को किराए पर दी गई संपत्ति 3,150  में फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक 12 महीने के किराये के बराबर की राशि यानी कि 2.26 करोड़ रुपये  बैंक ने  पहले ही डिपॉजिट के रूप में  दे दी है।

झुंड, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई में आने वाले हैं नजर 

वहीं बिग बी झुंड, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई में नजर आने वाले हैं,  हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसमें उन्होंने दमदार डॉयलॉग्स के साथ एंट्री की थी।

 

Related posts

HAPPY BIRTHDAY लीजा हेडन: जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने शेयर किए अपने जिंदगी के खास किस्से

Shailendra Singh

मशहूर डांसर सपना चौधरी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Rahul

लखनऊ: AAP सांसद संजय सिंह की मुश्किले बढ़ी, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh