देश

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 134 वां जन्म उत्सव उनके पैत्रक गांव में धूमधाम से मनाया गया

Govind Ballabh Pant
भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 134 वां जन्म उत्सव उनके पैत्रक गांव  खूंट में धूमधाम से मनाया गया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत  जन्मदिवस के अवसर पर  तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प और माला अर्पित किए। इस दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत के गांव में रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया।  कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने  शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें भारत पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
IMG 20210910 134651 भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 134 वां जन्म उत्सव उनके पैत्रक गांव में धूमधाम से मनाया गया
बाइट- रघुनाथ सिंह चौहान, विस उपाध्य
 इस अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए डिप्टी स्पीकर व अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि  गोविन्द बल्लभ पंत जैसी महान शख्सियत का जन्म अल्मोड़ा में हुआ था। देश को आजाद कराने में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
IMG 20210910 134624 1 भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 134 वां जन्म उत्सव उनके पैत्रक गांव में धूमधाम से मनाया गया
वही इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत इस राज्य की महान शख्सियत थे। उन्होंने देश के बड़े पदों पर रहकर देश को एक नई दिशा देने का काम किया। देश की आजादी में उनका बड़ा योगदान रहा था। ऐसे ही स्वतंत्रता आंदोलनकारियों की बदौलत देश को आजादी मिल पाई है।
बता दें की कि भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था।   पंडित गोविंद बल्लभ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,  वकील ,उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री से लेकर भारत के गृह मंत्री तक रहे। आज उनके 134वी जयंती के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भव्य कार्यक्रम कर उनको याद किया जा रहा है।

Related posts

अयोध्या पहुंचकर मोहन भागवत लेंगें रामलला के मंदिर का जायजा, आरआरएस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Kalpana Chauhan

पीएम मोदी की समीक्षा बैठक खत्म, अयोध्या का विजन डॉक्यूमेंट देखा

pratiyush chaubey

दिल्ली से नोएडा जाने वालों को आज बॉर्डर पर करवानी होगी COVID जांच

Hemant Jaiman