featured जम्मू - कश्मीर देश

अमरनाथ यात्रा : कल से शुरू हो रही है यात्रा, आज का पहला जत्था रवाना, तैयारियां पूरी

amarnath yatra from1 july अमरनाथ यात्रा : कल से शुरू हो रही है यात्रा, आज का पहला जत्था रवाना, तैयारियां पूरी

कल यानी 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने वाली है। जिसके मद्देनजर श्रद्धालुओं के ठहरने और यात्रा को आसान बनाने के लिए इस बार जम्मू कश्मीर प्रशासन ने काफी बेहतर इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़े

 

उदयपुर मर्डर: कन्हैया का अंतिम संस्कार, गहलोत बोले इसमें किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का हाथ, BJP हुई हमलावर

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अमरनाथ यात्रा सुगम बनाने में इस साल हवाई सेवा अहम होगी। पहली बार श्रीनगर से पंचतरणी तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इससे अमरनाथ यात्री एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर श्रीनगर लौट सकेंगे।

amarnath 55c1a51ed7656 l 835x547 अमरनाथ यात्रा : कल से शुरू हो रही है यात्रा, आज का पहला जत्था रवाना, तैयारियां पूरी

श्रद्धालु अब शिव भक्त हवाई सेवा के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। पहली बार श्रद्धालु आसानी से श्रीनगर से पंचतरणी तक यात्रा कर सकेंगे। पवित्र गुफा में दर्शन कर एक ही दिन में वापस आ सकते हैं। हेलीकॉप्टर सेवा और पंचतरणी में हेलीपैड को मेंटेन करने वाली बीएसएफ के पायलट लोहानी ने बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रियों में बहुत उत्साह है। ऐसा अनुमान है कि प्रतिदिन हेलीकॉप्टर के जरिये करीब 3000 यात्री दर्शन करेंगे। इसके अलावा पवित्र गुफ़ा के दर्शन करने के लिए हर दिन 20 हजार यात्रियों के आने का अनुमान है।

amarnath yatra अमरनाथ यात्रा : कल से शुरू हो रही है यात्रा, आज का पहला जत्था रवाना, तैयारियां पूरी

इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर खतरा बहुत ज्यादा है। सुरक्षा बलों की 400 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई है। कैमरा और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार की यात्रा में कई तरह के खतरें हैं।

आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्री !

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेनेड के जरिये यात्रियों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। यात्रियों के कैंप पर आतंकी हमले की साजिश हो सकती है।

terrorists identified, involved attack, amarnath yatra, terror, pakistan

सुरक्षाबलों की क्या है तैयारियां

इन खतरों से निपटने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए है। यात्रा के दौरान यात्रियों और सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर त्थ्प्क् टैग के साथ श्रद्धालुओं को खास तरीके का बार कोड दिया गया है। बार कोड से उनके लोकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी।

Amarnath 01 अमरनाथ यात्रा : कल से शुरू हो रही है यात्रा, आज का पहला जत्था रवाना, तैयारियां पूरी

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगाए जाने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस,सेना और सभी अर्धसैनिक बलों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश हैं। यात्रा के दौरान कम संख्या में काफ़िले में गाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इस साल ज्यादा संख्या में बुलेट प्रूफ और एमपीवी गाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

amarnath 2 अमरनाथ यात्रा : कल से शुरू हो रही है यात्रा, आज का पहला जत्था रवाना, तैयारियां पूरी

कोरोना के चलते दो साल बाद यात्रा शुरू हो रही है इसलिए यात्रियों को किसी भी तरीके की दिक्कत न हो इसलिए बालटाल रूट, पहलगाम रूट पर अस्पताल बनाये गए हैं। ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

Related posts

झारखण्ड के डीजीपी डीके पांडेय अलग-थलग, एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल ने खारिज की अलग होने की खबर

bharatkhabar

‘मैग्नीफिसेन्ट एमपी- 2019’ निवेश सम्मेलन पर विजयवर्गीय ने दी कमलनाथ को शुभकामनाएं

Trinath Mishra

रुचि गुप्ता ने NSUI प्रभारी पद से दिया इस्तीफा, केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए बताई ये बड़ी वजह

Aman Sharma