featured देश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राष्ट्रपति की ओर से जी20 डिनर का नहीं मिला न्योता

1666210654068 full कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राष्ट्रपति की ओर से जी20 डिनर का नहीं मिला न्योता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी20 डिनर में शामिल नहीं होंगे। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से खरगे को जी20 डिनर का न्योता नहीं भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी पुष्टि खरगे के कार्यालय ने की है।

ये भी पढ़ें :-

West Bengal Day: 15 अप्रैल को बंगाल दिवस मनाने का विधानसभा से प्रस्ताव पारित, ममता बनर्जी ने राज्यपाल पर बोला ये हमला

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बता दें शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से डिनर का आयोजन किया गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 सम्मेलन के लिए तैयार किए गए भारत मंडपम में डिनर का आयोजन होगा। यह एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में 400 मेहमान होंगे शामिल
जी20 सम्मेलन के लिए विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डिनर का भी आयोजन किया गया है। इस सांस्कृति कार्यक्रम में दुनियाभर के 400 मेहमान शामिल होंगे।

इसमें 78 कलाकर देश की संगीत विरासत मेहमानों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कलाकार 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटकी और 14 लोक उपकरणों का उपयोग करेंगे। 3 घंटे की प्रस्तुति के लिए देशभर के कलाकार 31 अगस्त से तैयारियों में जुटे हैं।

Related posts

5 राज्यों में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव, कल चुनाव आयोग की मीटिंग में होगी हालातों पर चर्चा

Saurabh

एक बार में 40 रोटी और 10 प्लेट चावल खाकर क्वारेंटाइन सेंटर का दीवाला निकालने वाला कौन है अनूप ओझा..

Mamta Gautam

केजरीवाल के धरने पर मनोज तिवारी का तंज, कहा- 111 में दिनों सिर्फ 11 दिन काम करते हैं सीएम

Ankit Tripathi