featured देश

BJP National Working Committee: पटना में 30 और 31 जुलाई को BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, 7 मोर्चे रहेंगे मौजूद

BJP BJP National Working Committee: पटना में 30 और 31 जुलाई को BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, 7 मोर्चे रहेंगे मौजूद

BJP National Working Committee: पटना में आगामी 30 और 31 जुलाई को BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। ऐसा पहली बार होगा कि बैठक में सभी 7 मोर्चे मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से आज होगी पूछताछ, जाएंगी ED दफ्तर

इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा करेंगे। देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में 750 से अधिक प्रतिनिधियों के आने की संभावना है।

BJP Samyukta Morcha national working committee meet to be held in Patna,  focus on 2024 LS polls

कार्यक्रम संचालन के लिए बनाई गई 24 कमेटियां

बिहार भाजपा इसकी तैयारी में जुटी है। इस कार्यक्रम का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो और राजेश वर्मा को संयुक्त रूप से बनाया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 24 कमेटियां भी बनाई गई हैं। बता दें कि इस बैठक को अगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

BJP Samyukta Morcha national working committee meet to be held in Patna,  focus on 2024 LS polls

बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई: प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि आगामी कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पटना इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा, BJP की पहली बार संयुक्त मोर्चे की बैठक आयोजित होने जा रही है।

Related posts

आंखों की रोशनी कम है तो अपनाए यह तरीके,नहीं लगाना पड़ेगा चश्मा !

pratiyush chaubey

डिबेट में कादरी से बोले रिजवी- हिंदू लड़की ही क्यों बनती है मुस्लिम, प्यार तो दोनों तरफ से होता है

Trinath Mishra

…तो क्या खुद को प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी का दावेदार नहीं मानते हैं नीतीश

kumari ashu