featured देश

नई मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंडी से किसानों तक पहुंचेगा 1 लाख करोड़ रुपया

MODI CABINET 1 नई मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंडी से किसानों तक पहुंचेगा 1 लाख करोड़ रुपया

कैबिनेट विस्तार के बाद आज पीएम मोदी ने नई टीम के साथ की। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बता दें बैठक के बाद केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। और किसानों को मंडी के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए जाने की बात कही।

मंडियों को और मजबूत किया जा रहा

वहीं कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि MPMC मंडियों को और मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंडियों को और संसाधन दिया जाएगा, मंडियां खत्म नहीं होंगी। उन्होने कहा कि नारियल सेक्टर में संशोधन किया जाएगा। दुनियाभर में नारियल कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

किसानों की बढ़ेगी आय

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि APMC मंडियों को और मजबूत किया जाएगा। सरकार के फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी। मोदी सरकार लगातार किसानों के लिए कदम उठती आई है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैं आंदोलन करने वाले किसानों से कहना चाहता हूं कि जो नए कृषि क़ानून से मंडियां ख़त्म होने की बात कही जाती है, लेकिन बजट में साफ कहा गया कि मंडियां खत्म नहीं होंगी।

हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़

वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है। 8 हजार करोड़ राज्य सरकारों को दिए जाएंगे। देश में 4 लाख से ज्यादा ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं।

तीनों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहे। वहीं ये बैठक वर्चुअली हुई जिसमें 30 मंत्री शामिल थे। और नई कैबिनेट टीम के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली बैठक थी।

Related posts

सागर धनखड़ हत्याकांड: कल चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस, सुशील कुमार समेत 20 आरोपी

pratiyush chaubey

एमपी उपचुनाव – जनता ने किया बीजेपी नेताओ का बहिष्कार

Rani Naqvi

हम ट्रिपल तलाक के पक्ष में नहीं हैं: अमित शाह

shipra saxena