Breaking News featured यूपी

‘मुख्यमंत्री योगी की विफलताओं को जान चुकी है यूपी की जनता’

आगरा: व्यापारियों ने योगी सरकार से की यह डिमांड, मांगे नहीं मानने पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के मद्देनज़र नामांकन भरा गया। नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर मनमानी और गुंडागर्दी के आरोप लगाए। वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को लूटने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाईं है और कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही अंदेशा हो गया था की भाजपा सत्ता के दम पर लोकतंत्र को लूटने का काम करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि जब भाजपा को जनता ने हराने का काम किया है तो आखिर क्यों वो अपनी झूठी छवि बनाना चाह रही है। उन्होंने कहा, ‘सच्चाई ये है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपनी कमियों को छुपाने के लिए भाजपा लोकतंत्र को लूट रही है। हालांकि, प्रदेश की जनता सूबे के मुखिया की विफलताओं को जान चुकी है। अब जनता बहकावे में नहीं आएगी।’ उन्होंने कहा है कि जनता सब देख रही है और 2022 के आम चुनाव में जनता इसका बदला लेगी।

वहीं यूपी कांग्रेस एक ऑफिशियल ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके लिखा गया है कि प्रदेश में गोली-बम, बारूद और हथगोले के दम पर ब्लाक प्रमुख चुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री मौन हैं।

Related posts

पीएम मोदी की ”मन की बात”, इन मुद्दों को पीएम ने देशवासियों के सामने रखा

Breaking News

गैस गोदाम के मैनेजर की गोली मारकर की हत्या

Breaking News

बांग्लादेश का दावा, पाकिस्तान ने इतिहास से की छेड़छाड़, मुजीबुर का भाषण बदला

Breaking News