featured यूपी

फतेहपुर: कुएं में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर: कुएं में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में चार जुलाई से लापता स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती के अनुसार, मामले पर पिता-पुत्री में किसी बात को लेकर कहा-सुनी की बात सामने आई है। इसी के बाद युवती गायब हो गयी थी। हालांकि, बुधवार को युवती के पिता ने घटना की जानकारी दी, जिस पर पड़ताल शुरू करते हुए छानबीन की जा रही थी। तभी गांव में स्थित कुएं में किसी का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर शव को निकलवाते हुए छात्रा की पहचान करायी।

फतेहपुर: कुएं में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

इंस्पेक्टर ने बताया कि, परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना के आरोपियों शिवम, अशोक, अंशु और पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्‍होंने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।

Related posts

फतेहपुर में मिलावटखोर गिरफ्तार, जानिए कैसे नशीली बनाता था शराब    

Shailendra Singh

दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Aditya Mishra

पाक अखबार की नवाज को नसीहत : कहा अपने अंदर झांकने की जरुरत

shipra saxena