यूपी राज्य

दो कांग्रेसी नेताओं को नरेश उत्तम ने सपा में कराया शामिल

DSC 6069 2 दो कांग्रेसी नेताओं को नरेश उत्तम ने सपा में कराया शामिल

बागपत/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस में सेंधमारी की है। अपनी यात्रा को लेकर बागपत पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दो कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने कहा यूपी में बदलाव सुनिश्चित है। इसकी आहट अब दिखाई देने लगी है।

बागपत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज बागपत के कांग्रेसी नेता पण्डित राजपाल शर्मा और अनीस सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर राजपाल शर्मा और अनीस सिद्दीकी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आशा व्यक्त की कि ये साथी मिलकर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कुछ उठा नहीं रखेंगे।

पण्डित राजपाल शर्मा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मंत्री और बागपत के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं। अनीस सिद्दीकी कांग्रेस के मानव अधिकार प्रकोष्ठ बागपत के अध्यक्ष हैं।

Related posts

यूपी विधानसभा में बसपा विधायकों का हंगामा, मार्शल ने किया सदन से बाहर

bharatkhabar

UPTET की तैयारी कर रहे अभ्‍यर्थियों के लिए खुशखबरी, डॉयट ने शुरू की…      

Shailendra Singh

AAG वीके शाही के घर पहुंचे सीएम योगी, मां को अर्पित की श्रद्धांजलि  

Shailendra Singh