पर्यटन

मुबंई के पार्क जहां घूमकर हो जाओंगे फ्रैश

17 6 मुबंई के पार्क जहां घूमकर हो जाओंगे फ्रैश

नई दिल्ली। आज हम आपको बताने वाले हैं महाराष्ट्र के उन खूबसूरत पार्कों के बारें में जहां आप घूम सकते हैं कल हमने आपको मुबंई के पर्यटन स्थल के बारें में बताया था जहां आप घूम सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि मुबंई भारत की बेहतरीन और महंगी जगहों में से एक हैं।

मणि भवन

मणि भवन मुंबई की उन जगहों में से एक हैं जहां आप घूम सकते हैं। मणि भवन अगस्त क्रांति मैदान के निकट बना है। यहां सन् 1917 से 1934 के बीच गांधीजी ने निवास किया था। यहा महात्मा गांधी के जीवन से जुडी कई सामग्रियां संग्रहीत है।

नरीमन प्वाइंट

नरीमन प्वाइंट मुबंई के चर्च गेट के समीप स्थित यह मुंबई का नया व्यापारिक केंद्र है। यहा आप एक्सप्रेस टावर, एयर इंडिया, मफतलाल हाउस, बजाज टावर, मित्तल टावर, विधान सभा जैसी अनेक भव्य इमारतें देख सकते है।

17 6 मुबंई के पार्क जहां घूमकर हो जाओंगे फ्रैश

हैगिंग गार्डन पार्क

हैंगिंग गार्डन मालाबार हिल्स पर एक पहाडी ढलान पर स्थित है। यहा पहुंचने के लिए चौपाटी से बालकेश्वर तक बस या टैक्सी में जाना पडता है। यहा से सूर्यास्त का मनोरम दृश्य दिखाई पडता है।

कमला नेहरू पार्क

हैगिंग गार्डन के सामने ही यह गार्डन है। इस पार्क का निर्माण सन् 1952 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की धर्मपत्नी कमला नेहरू की स्मृति में किया गया था। इस पार्क को बुढिया के जूते के नाम से भी जाना जाता है। क्योकि यहा एक विशाल आकार का जूता बना है। जहा बच्चो के साथ साथ बूढे भी खेलना पसंद करते है।

नेहरू प्लेनेटेरियम

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में बनाया गया यह प्लेनेटेरियम 27 हजार साल में पृथ्वी के किसी कोण से भूत, भविष्य अथवा वर्तमान के किसी भी समय के हर प्रकार के आकाश को प्रतिबिम्बित करता है। यहा खगोल शास्त्र से संबंधित भिन्न भिन्न कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए जाते है।

रानी बाग चिडियाघर

इसे वीरमाता जीजाबाई भोंसले उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। सन् 1843 में स्थापित यह चिडियाघर भारत के प्रमुख चिडियाघरो में से एक है। यहा आप अनेक प्रकार के पशु पक्षी व जंगली जानवरो को देख सकते है।

बांद्रा

यह मुंबई के पर्यटन स्थल स्थान मेरी चर्च के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप बांद्रा के लिंकिंग रोड के बाजार में आधुनिक फैसन संबंधी वस्तुओ की खरीदारी कर सकते है।

जुहू चौपाटी

मुंबई के पर्यटन स्थल में महत्वपूर्ण स्थल है। यह समुद्र किनारे एक मनोरम पिकनिक स्थल है। हाल ही में यहा महाराष्ट्र सरकार द्वारा छत्रपति शिवाजी की आकर्षक मूर्ति स्थापित की गई है। यह स्थान अनेक होटलो से घिरा है। पर्यटन पर निकले खाने पीने के शौकिन यहा की प्रसिद्ध भेलपूरी अवश्य खाते है। जबकि तैरने के शौकिन यहा कई घंटो तक समुंद्र की लहरो के साथ अठखेलियां करते रहते है। यहा गीली रेत से बनाए घरौंदे बच्चो को खूब भाते है।

फिल्म सिटी

मुंबई के उपनगर गोरेगांव में बनाया गया फिल्म सिटी फिल्मी जरूरतो को पूरा करता है। यहा हर रोज निर्माणाधीन फिल्मो के सैट लगे रहते है। यहा आप अपने पसंदीदा अभिनेताओ को प्रत्यक्ष रूप से देख सकते है।

फैंटेसी लैंड

वैसे तो यह पार्क बच्चो के लिए बना है। लेकिन यहा बडे बूढे भी आना पसंद करते है। यह प्रात: 11 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है।

ऐस्सल वर्ल्ड

यह मुंबई का विशाल और अत्याधुनिक उपकरणो से सुसज्जित स्थान है। इसे डिजनीलैंड की तर्ज पर तैयार किया गया है। यहा मनोरंजन के लिए पूरा एक दिन भी कम लगता है।
तो यें थी मुबंई की वो जगह हैं जो कि बेहद ही खूबसूरत हैं तो आप घूम सकते हैं पर आपको बता दे कि अगर आप मुबंई जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप काफी समय निकाल कर जाए क्योकि इनके अलावा और भी कई जगह हैं जिनके बारें में हम कल बताएंगे जहां आप घूम सकते हैं।

Related posts

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,घटा किराया

mohini kushwaha

मेरठ में बड़ा हादसा टला, गंगा स्नान के लिए जा रही मिनी बस नहर में गिरी, कई लोग बाल-बाल बचे

Sachin Mishra

हिमाचलः शिमला में पानी की कमी का असर जनता के अलावा शिमला के पर्यटन कारोबार पर भी देखा गया है

mahesh yadav