Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा की माँ का देहांत ,जाने क्या बोले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर।

WhatsApp Image 2021 02 08 at 6.51.46 PM कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा की माँ का देहांत ,जाने क्या बोले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर।

नई दिल्ली – कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा की माँ प्रभा रानी शर्मा का निधन हो गया है ,साथ ही आपको बता दे कि आनंद शर्मा अस्ति विसर्जन करने करने हरिद्वार पहुंचे , बता दे कि मौके पर उत्तराखंड राज्य के कांग्रेस उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री , आनंद शर्मा की माँ प्रभा रानी का बीती रात निधन हो गया। आनंद शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। बता दे की आनंद शर्मा हिमाचल के शिमला जिले से है।

हरिद्वार पहुंचे आनंद शर्मा, आर्येंन्द्र शर्मा व लाल चंद शर्मा भी रहे मौजूद

2 दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की मां का निधन हुआ। सोमवार को आनंद शर्मा अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन करने उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। हरिद्वार में उत्तराखंड के कांग्रेस उपाध्यक्ष आर्येंन्द्र शर्मा भी आनंद शर्मा के साथ थे। आर्येंन्द्र शर्मा उत्तराखंड कांग्रेस की जान माने जाते हैं। पार्टी और संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ है। यही वजह है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति और आर्येंन्द्र की मौजूदगी के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जाते रहे हैं। हालांकि वह वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री की मां के अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे थे।
हाल ही में आर्येन्द्र शर्मा को कॉंग्रेस सदस्यता अभियान , एन एस यू आई , व यूथ विंग का प्रभारी भी बनाया गया हैं
बता दें कि शुक्रवार को आनंद शर्मा की मां प्रभा देवी शर्मा का निधन हुआ था। वह 89 साल की थीं। बताया जा रहा है कि प्रभा देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं।

आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मूल निवासी हैं। वह यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे चुके हैं। आनंद शर्मा ने चुनाव कभी नहीं लड़ा लेकिन वह राज्यसभा से सांसद रहे हैं।

 

कुलदीप सिंह राठौर ने निधन पर जताया शौक –
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और आनंद शर्मा के करीबी कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि स्वर्गीय प्रभा रानी शर्मा बहुत ही नेक , दयालु महिला थी। हम सब उन्हें माता जी कहकर पुकारते थे। राठौर ने ये भी कहा कि उनका इस तरह दुनिया को छोड़कर चले जाना परिवार और हम सभी के लिए एक बहुत बढ़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और स्वजनो को दुःख सेहन करने की शक्ति देने की प्राथना की। साथ ही आपको बता दे कि आनंद शर्मा की माता परिवार के साथ दिल्ली रहती थी। उनके स्वर्गवास पर हिमाचल प्रदेश के अन्य नेताओ ने भी अपना शोक व्यक्त किया है। आनंद शर्मा हिमाचल के शिमला जिले से आते है ,बता दे कि वह यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे है।

Related posts

इलाहाबाद में छात्र की हत्या को लेकर विधान परिषद में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Rani Naqvi

वियतनाम को 50 करोड़ डॉलर रक्षा ऋण की भारत की पेशकश

bharatkhabar

दिल्ली में पूरी हुई डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव की तैयारी: सत्येंद्र जैन

Rani Naqvi