featured देश

फिर रचेगा इतिहास, ढाई दशक बाद प्रयाग में रात बिताएंगे मोदी

NARENDRA MODI BIG फिर रचेगा इतिहास, ढाई दशक बाद प्रयाग में रात बिताएंगे मोदी

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एक बार फिर इतिहास रचने की ओर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाई दशक बाद रविवार को यहां रात्रिविश्राम करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद मोदी दूसरे भाजपा नेता हैं जो प्रधानमंत्री के रूप में यहां आ रहे हैं।

Modi

हालांकि चुनाव प्रचार के लिए 2014 में नरेंद्र मोदी यहां आए थे। उस वक्त भाजपा ने उन्हें अपना पीएम उम्मीदवार घोषित किया था। यह भी संयोग है कि मोदी ने 2014 में यहां जिस परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित किया था, उसी परेड ग्राउंड में वह फिर रैली को संबोधित करेंगे। रैली स्थल भी वही और और मंच भी वही होगा। लेकिन अबकी मोदी इस रैली को देश के प्रधानमंत्री के रूप में संबोधित करेंगे।

इससे पहले 12 जनवरी, 1992 में नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद में रात बिताईं थी। उस समय भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली गई एकता यात्रा में आये थे। एकता यात्रा शाम को यहां पहुंची थी और घंटाघर पर आयोजित सभा में नरेंद्र मोदी ने अपना जोशीला भाषण दिया था। उसी रात सर्किट हाउस में मोदी ठहरे थे। उस समय एकता यात्रा में शामिल रहे लोगों को नरेंद्र मोदी के ओजस्वी भाषण ने बहुत प्रभावित किया था।

इससे पहले बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे भाजपा नेता थे जिन्होंने 12 साल पहले अप्रैल, 2004 में इलाहाबाद का दौरा किया था। तब वे डॉ. मुरली मनोहर जोशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। यह भी संयोग है कि वाजपेयी और मोदी शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक रहे और बाद में भाजपा से जुड़कर राजनीति में आए। फिर तो उनकी लोकप्रियता के इर्दगिर्द कोई दूसरा ठहर नहीं पाया।

Related posts

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बोले- टेरर फंडिंग मामले में गिलानी से होगी पूछताछ

Pradeep sharma

नए साल पर पर्यटकों के खिले चेहरे, बर्फ के पहाड़ देखकर दिल हुआ बाग-बाग

Trinath Mishra

5 मुख्यमंत्रीयों के साथ की सुरक्षा समिती की बैठक, राजनाथ सिंह

Srishti vishwakarma