featured Breaking News देश

काबुल में अगवा भारतीय महिला की अब तक नहीं मिली जानकारी

kabul lady काबुल में अगवा भारतीय महिला की अब तक नहीं मिली जानकारी

कोलकाता/काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा अगवा कर ली गई भारतीय महिला की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। खबर है कि उन्हें सुरक्षित रूप से छुड़ाने के लगातार प्रयास अफगानी सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए जा रहे हैं।

kabul lady

आगा खान फाउंडेशन के लिए वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के तौर पर काम कर रही जूडिथ डिसूजा को गुरुवार की शाम काबुल के तैमानी इलाके में उनके दफ्तर के बाहर दो अन्य लोगों के साथ अगवा कर लिया गया था।

विदेश मंत्रालय कोलकाता निवासी 40 साल की जूडिथ की रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। अब तक किसी समूह ने जूडिथ को अगवा करने की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related posts

तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी राम मोहन राव के घर IT का छापा

shipra saxena

सपा के महाभारत में ‘भीष्म’ की एंट्री, शुक्रवार को नेताजी लेंगे ‘क्लास’

Rahul srivastava

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रायबरेली सदर से MLA अदिति सिंह ने थामा BJP का दामन   

Saurabh