आगरा: जिले में दिनदहाड़े 17 लाख के सोने की लूट होने से हड़कंप मच गया। यहां बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में चार बदमाशों ने 17 लाख के सोने सहित पांच लाख के कैश की लूट कर सनसनी फैला दी। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट के दौरान बदमाशों ने स्टॉफ के लोगों को बंधक बनाया फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
हथियारों के साथ बदमाशों ने की लूटपाट
कमलानगर थाना क्षेत्र में दोपहर एक बजे हथियारों से लैस चार बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोग कंपनी में घुस गए। बदमाशों ने कंपनी में घुसकते ही वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक लूटपाट की।
17 लाख के साथ पांच लाख कैश की लूट
लूट के दौरान करीब 17 लाख का सोना और पांच लाख से ज्यादा कैश लूटकर कर कंपनी का मेन गेट बंद करके फरार हो गए। कर्मचारियों ने जैसे तैसे गेट को खुलवाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
एसएसपी मौके पर पहुंचे
घटना के बाद मौके पर एसएसपी मुनिराज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी से शुरुआती जांच शुरू की।