featured देश

पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री ने आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया

महेश शर्मा पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री ने आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया

केन्‍द्रीय आयुष राज्‍य मंत्री श्रीपद येस्‍सो नाइक और संस्कृति और पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस संगोष्ठी का आयोजन नीति आयोग के सहयोग से आयुष मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में किया जा रहा है। संगोष्ठी का उद्देश्य इस क्षेत्र से जुड़े उद्यमी और हितधारकों को आर्युवेद में व्यवसाय के अवसरों के प्रति प्रोत्साहन देना है।

 

महेश शर्मा पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री ने आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया
पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री ने आयुर्वेद में उद्यमिता और व्यापार विकास पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया

इसे भी पढ़ेःमोदी को UN के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई दी

इस अवसर पर एक विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए नाइक ने कहा कि केवल संस्थान का गठन और उन्हें वित्त पोषित करना ही आयुर्वेद उद्योग को विकसित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें की हैं और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे ‘स्टार्ट अप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘इन्वेस्ट इन इंडिया और ‘डिजिटल इंडिया’ के साथ जोड़ने के अहम प्रयास किये है।

इसे भी पढ़ेःसत्या एस त्रिपाठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एजेंसी के सहायक महासचिव नियुक्त किये गए

आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद के प्राचीन शास्त्रों में कम से कम 1.25 लाख नुस्खे हैं जिन्हें परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी में एकत्र किए गया है। इनमें से प्रत्येक नुस्खे का उपयोग 20 से 30 तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से हमारे पास 20 लाख दवाएं हैं जो उद्यमियों के लिए अविश्वसनीय और अकल्पनीय है।डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और हमें इसे भारत में ही नही अपितु दुनिया भर में प्रचारित करना है।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि मंत्रालय ने वर्ष 2022 तक आयुर्वेद की बाजार हिस्सेदारी को तीन गुना बढ़ाने की चुनौती ली है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय देश भर के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों को इसमें शामिल करते हुए अगले एक वर्ष में 50 उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एमएसएमई मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा हैं, ताकि आयुर्वेद बिरादरी, विशेष रूप से युवा लोगों को इसके प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फिक्की, सीआईआई, पीएचडी चैम्बर्स और एसोचैस जैसे उद्योग संगठनों के साथ घनिष्ठ सहयोग बनाये हुए हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी, गाजियाबाद से डॉली शर्मा को दिया टिकट

Rahul

अगर 50 प्रतिशत से कम नंबर आए तो जानिए क्या होगा

Rani Naqvi

बरेली की बेटी ने किया नाम रोशन, 2021 का यह राष्ट्रीय पुरस्कार किया अपने नाम, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh