देश में खनन माफिया इस कदर बेखौफ हो गए हैं। कि उनके आगे कोई भी आए खनन माफिया उसे नहीं छोड़ते। ऐसा ही मामला पंजाब के रोपड़ शहर में देखने को मिला। जहां पर खनन माफियाओं के गुंडों ने एक विधायक पर हमला कर दिया। खनन माफियाओं के गुंडों ने गुरुवार को रोपड़ से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर जिले के नूरपुर बेदी के पास हमला कर दिया।
वहीं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा। कि ‘संदोआ पर खनन माफियाओं के गुंडों ने सुखपाल सिंह पर हमला किया है।’
सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की
वहीं विधायक सुखपाल को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान माफियायों ने आप विधायक की पगड़ी तक उछाल दी और उनके दो सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई।
पुलिस ने किया घटना स्थल का जायजा
सुखपाल सिंह ने दिल्ली से चंडीगढ़ लौटते वक्त कहा, ‘अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की यह हालत है जिन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है, तो आप आम नागरिकों के बारे में कल्पना कीजिए। वहीं रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां आप विधायक के साथ हाथापाई की घटना घटी थी।