featured यूपी

सहारनपुर हिंसा का मास्टरमांइड, चन्द्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार

saharnpur 1 सहारनपुर हिंसा का मास्टरमांइड, चन्द्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार

सहारनपुर। भीम आर्मी के चन्द्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार किया गया हैं। चन्द्रशेखर सहारनपुर हिंसा में शामिल था। SIT टीम ने हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार किया है।  सहारनपुर जल रहा था सूबे में जातीय हिंसा का गदर इस कदर चमा हुआ था कि सरकार से लेकर प्रशासन का हाथ पांव फूल गये थे।

saharnpur 1 सहारनपुर हिंसा का मास्टरमांइड, चन्द्रशेखर को हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार

जिले में बीते तीन हफ्ते से लगातार जातीय हिंसा की वारदाते हो रही थी। कानून-व्यवस्था का माखौल उड़ाया जा रहा था। सूबे की सरकार ने आनन-फानन ने कार्रवाई का डंडा भी चला दिया। एस एस पी और डी एम को निलंबित करते हुए डी आई जी और कमिश्नर को भी हटा दिया गया था।

सहारनपुर में दलितों पर हुए इस हमले के बाद एक नये नेता के तौर पर भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण दलितों की आवाज बनकर उभरे थे। बीते दिनों आजाद ने जंतर-मंतर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन भी किया जिसके बाद बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से दलितों का जमावड़ा भी हुआ था।

भीम आर्मी के नेतृत्व में कई बार दलितों ने हिन्दू धर्म को छोड़ने के लिए आंदोलन भी किया । साथ ही प्रशासन को लिखित तौर पर दिया कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो दलित बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन करेंगें लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक अमले ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Related posts

केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई

bharatkhabar

पटना में चीन से लौटी युवती को PMCH में कराया गया भर्ती, बिमारी के लक्षण कोरोना वायरस से मिलते-जुलते

Rani Naqvi

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न महानुभावों को सौपें ये मुख्य दायित्व

Trinath Mishra