featured देश मनोरंजन

भारत- नेपाल कालेपानी विवाद के बीच कूदी मनीषा कोइराला, नेपाल के नक्शे का किया स्पोर्ट

मनीषा कोइराला भारत- नेपाल कालेपानी विवाद के बीच कूदी मनीषा कोइराला, नेपाल के नक्शे का किया स्पोर्ट

पिछले कुछ दिनों से भारत-नेपाल नक्शा विवाद कुछ ज्यादा ही गहराया हुआ है। मामला नेपाल के नक्शे से जुड़ा है।

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से भारत-नेपाल नक्शा विवाद कुछ ज्यादा ही गहराया हुआ है। मामला नेपाल के नक्शे से जुड़ा है दरअसल नेपाल की ओर से एक नक्शा जारी किया गया है। जिसमें उसने भारते के कुछ हिस्सो को अपने देश में दिखाया गया है। जिसके बाद से भारत और नेपाल के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई है। इसी के बीच मनीषा कोइराला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 बता दें कि मनीषा कोइरालानेपाल से ताल्लुक रखती हैं जिसके चलते उन्होंने उस नक्शे का सपोर्ट किया है। जिसमें नेपाल ने भारत के हिस्से में आए काले पानी को नेपाल में दिखाया है। बता दें कि इससे पहले भारत के गृह मंत्रालय द्वारा एक नक्शा जारी किया गया था जिसके बाद कालेपानी को भारत में शामिल किया गया था। उसके बाद से नेपाल सरकार लगातार इस बात पर एतराज जता रही है और कालेपानी पर अपने हक बताती आ रही है।

https://www.bharatkhabar.com/dr-harsh-vardhan-who-is-going-to-be-the-next-chairman-of-the-34-member-executive-board-of-who/

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कैलाश मानसरोवर जाने के लिए 80 किलोमीटर लम्बी सड़क का उद्घाटन किया था जो लिपुलेख दर्रे पर समाप्त होती है। उस पर भी नेपाल ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का रिएक्शन आया है। बता दें कि मनीषा कोइराला नेपाल से ताल्लुक रखती हैँ।

नेपाल भारत- नेपाल कालेपानी विवाद के बीच कूदी मनीषा कोइराला, नेपाल के नक्शे का किया स्पोर्ट

वहीं नेपाल द्वारा जारी नक्शे को लेकर मनीषा ने नेपाल सरकार की तारीफ भी की उन्होंने नेपाल के विदेश मंत्री के उस ट्विट का जवाब दिया जिसमें जिसमें नेपाल के ऑफिशियल नक्शे में कालापानी और लिपुलेख जैसे दो विवादित क्षेत्रों को शामिल करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हमारे छोटे से देश का गौरव रखने के लिए शुक्रिया। मैं सभी तीन महान देशों के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं।

Related posts

भूकंप के झटकों से हिली उत्तराखंड की धरती, रुद्रप्रयाग बना भूकंप का केंद्र

Breaking News

उप्रःफतेहपुर में परीक्षा देकर घर जा रही छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

mahesh yadav

कोरोना वायरस से देश में गुरुवार को गुजरात, महाराष्ट्र और कश्मीर में एक-एक शख्स की मौत

Rani Naqvi