featured देश

मणिपुर : भीड़ ने विदेश राज्य मंत्री का जलाया घर, सिंह बोले में हमले से हैरान

fire b 2018013640 मणिपुर : भीड़ ने विदेश राज्य मंत्री का जलाया घर, सिंह बोले में हमले से हैरान

मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर जातीय हिंसा चल रही है। 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी। गुरुवार देर रात फिर हिंसा हुई।

यह भी पढ़े

 

Adipurush Twitter Review: ‘आदिपुरुष’ की सिनेमाघरों में दस्तक, ऑडियंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

 

कुछ लोगों ने भाजपा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के इंफाल स्थित घर में आग लगा दी। घटना के वक्त मंत्री केरल में थे। सिंह मैतेई समुदाय के हैं। राजकुमार रंजन सिंह ने कहा, कल रात जो हुआ उसे देखकर बेहद दुख हुआ। मुझे बताया गया कि 50 से अधिक लोगों ने रात करीब 10 बजे मेरे घर पर हमला किया।

सिंह ने कहा- मैं हिंसा की घटनाओं से हैरान हूं। मणिपुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। पिछले 20 दिन में मणिपुर के मंत्रियों और विधायकों के घरों पर हमले का यह चौथा मामला है।

news pic 2023 06 16t095445090 1686889632 मणिपुर : भीड़ ने विदेश राज्य मंत्री का जलाया घर, सिंह बोले में हमले से हैरान news pic 2023 06 16t095529760 1686889641 मणिपुर : भीड़ ने विदेश राज्य मंत्री का जलाया घर, सिंह बोले में हमले से हैरान

इससे पहले 14 जून को इंफाल के लाम्फेल इलाके में उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में आग लगा दी गई थी। किपजेन उस समय घर पर नहीं थीं। 8 जून को भाजपा विधायक सोराईसाम केबी के घर IED से हमला हुआ था। दो लोग बाइक से आए और उन्होंने खुले गेट के अंदर IED बम फेंक दिया था।

28 मई को भी कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह के घर पर हमला हुआ था। कुछ लोग सेरो गांव आए और उन्होंने विधायक रंजीत के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी थी।

 

Related posts

यूपी में दूसरा बड़ा हादसा, डंपर से टकराई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे

Pradeep sharma

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पहुंचे देहरादून, आज इन जगहो पर होगीं पांच बैठके

Trinath Mishra

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद बोले- फिर NDA गठबंधन की बनेगी सरकार, वोटर असली भगवान

Saurabh