featured धर्म

Mahashivratri Special: राशि के अनुसार भगवान शिव की करें आराधना, बढ़ेगी खुशियां और आर्थिक समृद्धि

महाशिवरात्रि 2021: राशि के अनुसार करें महादेव का पूजन, पूरी होगी मनोकामना  

फागुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 1 मार्च 2022 को बनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में मंगल, शनि, बुध, चंद्रमा और शुक्र ग्रह एक साथ प्रवेश करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार भगवान शिव की आराधना करने से अत्यधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जैसे जातकों के घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। तो आइए जानते है कि राशि के अनुसार भगवान शिव को कैसे प्रसन्न किया जाए।

फतेहपुर: शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को उमड़े शिवभक्त

मेष राशि : मेष राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल में शक्कर और गुड़ को मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा ओम नमः शिवाय का जाप करें। 

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रहे आर्थिक संकट का निवारण होगा और यदि कोई व्यक्ति बेरोजगार है तो उसे जल्द ही नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें और भांग धतूरा अर्पित करें। ऐसा करने से मानसिक तकलीफ समाप्त होगी। 

Sawan Month 2021: महादेव को प्रसन्न करने का इससे आसान नहीं है उपाय, जानिए शिवरात्रि पूजन विधि

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना है। ऐसा करने से घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि :  सिंह राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी और नौकरी में आ रही परेशानियां जल्द ही समाप्त होगी।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन जल में भांग धतूरा मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। ऐसा करने से पुरानी बीमारी समाप्त हो जाएगी।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन घी और गुलाब के इत्र से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से वित्तीय समस्याएं जल्द ही समाप्त होगी।

महाशिवरात्रि Mahashivratri Special: राशि के अनुसार भगवान शिव की करें आराधना, बढ़ेगी खुशियां और आर्थिक समृद्धि

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को शिवरात्रि के दिन जल में शक्कर और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहेगी और कलह समाप्त होगा। 

धनु राशि : धनु राशि के जातकों को दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। वही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना है। साथ ही बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से हर काम में सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन जल में हल्दी और केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता हासिल होगी।

Related posts

UP में मानसून की दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Shailendra Singh

 Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने स्कूल और सांस्कृतिक केंद्र पर किया हवाई हमला, 21 लोगों की मौत

Rahul

केरल के सबरीमाला मंदिर में 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं ने प्रवेश कर रचा इतिहास

Rani Naqvi