featured यूपी

भाजपा छोड़ सपा में गए सत्यानंद गिरी ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- राम सिर्फ बीजेपी के नहीं

भाजपा छोड़ सपा में गए सत्यानंद गिरी ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- राम सिर्फ बीजेपी के नहीं

लखनऊः समाजवादी पार्टी नेता व निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी महाराज ने सूबे की योगी सरकार पर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने संतों से झूठा वादा किया था। भाजपा ने संतों से किए हुए अपने वादों को पूरा नहीं किया। जिसके चलते मैंने भाजपा का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने ये भी कहा कि अगर भाजपा मेरी मांगों को पूरा करती है तो वो आज भी सपा को छोड़कर फिर से कमल थामने के लिए तैयार हैं।

महामंडलेश्वर ने राजनीति की धार्मिक परिभाषा बताते हुए कहा कि राजनीति धर्म से ऊपर नहीं हो सकती है। धर्म एक वृक्ष के समान है। धर्म के बगैर राजनीति अधूरी है। ऐसे में अगर धर्म होगा तो राजनीति होगी, धर्म नहीं तो राजनीति नहीं।

बता दें कि बीते मंगलवार को फतेहपुर के एक कार्यक्रम में पहुंचे महामंडलेश्व सत्यानंद गिरी महराज ने एक सप्ताह पहले ही सपा का दामन थामा है। सत्यानंद ने कहा कि मेरे साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। राम केवल भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश के हैं।

महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए हुए सत्यानंद महराज ने कहा कि सरकार में आने से पहले भाजपा ने धर्म संसद के सामने गंगा-यमुना की सफाई, बूचड़खाने बंद करना और लोगों को रोजगार देने के वादे किए थे, लेकिन बीजेपी ने कोई वादा पूरा नहीं किया। गंगा-यमुना समेत कई नदियां गंदी हैं। उन्होंने आगे कहा कि लाइसेंस के आधार पर तमाम बूचड़खाने चल रहे हैं। इन्हें बंद होना चाहिए। सत्यानंद ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। बेरोजगारी समाप्त नहीं हो रही है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस ने की संघ की तारीफ, कहा- संघ के कारण हो रही भारतीयों की रक्षा

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ाने पर तन्मय भट्ट पर हुई एफआईआर दर्ज

Pradeep sharma

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार, जानिए शुभ मुहूर्त और भाई को राखी बांधने की विधि

Rahul