featured मध्यप्रदेश

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में तीसरा दिन, ओंकारेश्वर के दरबार पहुंचेंगे राहुल गांधी

FiTQRKfVIAAHf1s Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में तीसरा दिन, ओंकारेश्वर के दरबार पहुंचेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में तीसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया।

ये भी पढ़ें :-

राजस्थान में एकबार फिर सियासत गरमाई, कांग्रेस विधायक का दावा- 80 फीसदी विधायक पायलट के साथ

आज शुक्रवार को राहुल गांधी ओंकारेश्वर जाएंगे, जहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। आज भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम खरगोन के खेरदा में हुआ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश आज सुबह खरगोन जिले के खेरदा गांव से करीब 6:30 बजे यात्रा शुरू हुई।

ओंकारेश्वर मंदिर जाएंगे राहुल
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर के दर्शन करने राहुल गांधी शाम को पहुंचने वाले हैं। भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर मां नर्मदा की आरती करेंगे। राहुल के अलावा बहन प्रियंका की भी परिवार के साथ पूजा करेंगी।

12 दिन में 380 किमी की यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपाशासित मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को प्रवेश किया था। मध्यप्रदेश में मालवा निमाड़ क्षेत्र के छह जिलों में यात्रा 12 दिन में 380 किमी का रास्ता तय करेगी।

Related posts

संगमा बने मेघालय के नए सीएम, 11 मंत्रियों के साथ ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Vijay Shrer

आनाज के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाले देश में महिला ने तोड़ा भूख से दम

Rani Naqvi

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के चलते बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन

Rahul