featured यूपी

Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के चलते बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन

बांके बिहारी मंदिर

Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार चंद्रग्रहण के चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समय में परिवर्तन रहेगा।

ये भी पढ़ें :-

UP News: यूट्यूब गायिका फरमानी नाज का सगा भाई निकला डकैत

चंद्रग्रहण के सूतककाल से कारण सुबह 5.45 बजे दर्शन खुलेंगे, 7 बजे दर्शन बंद हो जाएंगे। इसके बाद शाम को ग्रहणकाल खत्म होने पर 7.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, तो रात 8.30 बजे बंद होंगे और रात 9.30 बजे सेवारत का निज मंदिर से निकास हो जाएगा।

बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक प्रशासन ने बताया, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होगा। इसको लेकर मंदिर के खुलने के समय में बदलाव किए गए हैं।

  • सुबह 5.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे।
  • 5.55 बजे श्रृंगार आरती होगी।
  • 6.55 बजे राजभोग आरती होगी।
  • 7 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
  • शाम को ग्रहणकाल खत्म होने के बाद 7.30 बजे पट खुलेंगे।
  • 8.25 बजे शयन आरती होगी।
  • 8.30 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से 6.15 बजे तक, सुबह 6.50 से सात बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 7.25 से 7.35 बजे तक और सुबह नौ बजे से 9.30 बजे तक दर्शन होंगे। शाम को ग्रहण के दौरान शाम 5.41 बजे से शाम 6.15 तक खुले रहेंगे। उसके बाद की सेवा अंदर ही अंदर चालू रहेगी।

Related posts

Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर बारिश ने बढ़ाई ठंड, कई राज्य में जारी है भारी बारिश का अलर्ट

Neetu Rajbhar

ATS Raid in UP: पीएफआई कनेक्शन पर एटीएस ने की कार्रवाई, 70 लोगों को हिरासत में लिया

Rahul

राहुल गांधी बोले भारत के लोगों से अन्याय किया भारतीय चौकीदार ने

bharatkhabar