featured देश

Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर बारिश ने बढ़ाई ठंड, कई राज्य में जारी है भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊः बारिश ने की ठंडक की बौछार, जानिए अपने जिले का हाल

Weather Update || दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। अचानक हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश का अनुमान है वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती हैं। बीते कुछ दिनों से तेज धूप के बाद हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिनभर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। और दिनभर बादल छाए रहेंगे  जिसके कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है। साथ ही शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। 

दिल्ली एनसीआर में देर रात से जारी है रिमझिम बारिश

वहीं दिल्ली एनसीआर देर रात से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के हिंडन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम के अलग-अलग जगहों पर हल्की एक माध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 

बुधवार बना सीजन का सबसे गर्म दिन

वही बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सम्मानित से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 11.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। 

Related posts

नासा के मंगल ग्रह को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- धरती के ये चार जीव रह सकते हैं

Trinath Mishra

रिटार्यड जज एके पटनायक करेंगे चीफ जस्टिस पर लगे आरोपों की जांच

bharatkhabar

अवनीश अवस्थी बनाए गए CM योगी के सलाहकार, 28 फरवरी 2023 तक किए गए नियुक्त

Rahul