featured देश धर्म

Lunar Eclipse 2023: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए समय और कहां-कहां पर देखा जा सकेगा।

सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, 10 बजकर 44 मिनट से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा

Lunar Eclipse 2023: साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई लगेगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा।

ये भी पढ़ें :-

Char Dham Yatra: बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण यात्रा रोकी, हजारों की संख्या में यात्री फंसे

आपको बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। अब बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतककाल और इसे कहां-कहां पर देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा?
साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 5 मई को लगेगा। चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन देर रात 1 बजकर 02 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की बताई जा रही है।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। वहीं, खगोल शास्त्र के जानकारों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन टाइम एंड डेट डॉट काम के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।

चंद्रग्रहण के बाद क्या करें?
चंद्रग्रहण के बाद पूजा स्थान की साफ-सफाई करें। पूजा स्थान पर गंगाजल का छिड़काव करें। स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद अपने गुरु या शिव जी की उपासना करें। फिर किसी निर्धन व्यक्ति को सफेद वस्तु का दान करें।

Related posts

हमारी योजनाएं बंद कर बीजेपी अब खुद बांट रही 51,000: अखिलेश

Rani Naqvi

पंजाब में 23 मार्च से कर्फ्यू की घोषणा के बाद से 7500 निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम्स में 85 फीसदी अस्पतालों की ओपीडी बंद

Rani Naqvi

किसान आंदोलन के अडिग ‘सौ-दिन’, कृषि कानून के विरोध में चल रहा प्रदर्शन

Sachin Mishra