featured यूपी

दो साल में कर दिया प्यार का कत्ल, पत्नी की ऐसी सजा रुह जाएगी दहल

दो साल में कर दिया प्यार का कत्ल, पत्नी की ऐसी सजा रुह जाएगी दहल

लखनऊः सात जन्म का वादा कर प्रेमिका से लवमैरिज के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी को ऐसी मौत की सजा दी। इसको सुनकर ही लोगों का दिल-दहल गया। आरोपित युवक ने पत्नी की निर्मम हत्याकर उसके शव को बेड में छिपा दिया। इसके बाद आरोपित पड़ोसियों से गांव जाने की बात कहकर घर से निकल गया। दो दिन बाद जब शव से दुर्गन्ध उमड़ने लगी। तब लोगों को हकीकत पता चली। फिलहाल महानगर पुलिस ने हत्यारोपी पति को अरेस्ट कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बेड में छिपाई पत्नी की लाश

दरसअल, सोनभद्र जनपद की रहने वाली अंजू ने दो साल पहले मोनू राजपूत से लवमैरिज की थी। जानकारी के मुताबिक, शादी के एक साल बाद पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा शुरु होने लगा। जिससे दोनों की मैरिड लाइफ प्रभावित होने लगी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह को लेकर उनके बीच फिर से विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि मोनू ने अंजू का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपित ने घटना को छिपाने के लिए अंजू की लाश को बेड के अंदर छिपा दिया। और पड़ोसियों से गांव जाने की बात कहकर अपने कमरे को लॉककर वहां से फरार हो गया। शुक्रवार को पड़ोसियों को मोनू के कमरे दुर्गंध आनी शुरु हो गई। इसके बाद लोग ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

पुलिस ने खोला राज

पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ताला तोड़कर कमरे में गई। जहां पुलिस को बेड के अंदर से दुर्गंध आती महसूस हुई। इसके बाद पुलिस ने बेड को खोला तो सभी के होश उड़ गए। बेड के अंदर अंजू की सड़ी हुई लाश बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं कुछ लोग इस घटना का रूख अंजू के अवैध संबंधों से भी जोड़ रहे हैं। वहीं मृत महिला के भतीजे की मानें तो उसने अपनी चाची को दा पहले घर में देखा था। उसने बताया कि खाना बनाने को लेकर उसके समाने चाचा-चाची के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसका चाचा अयोध्या जाने की बात कहकर घर से निकल गया। उस दिन के बाद से  उसने अपनी चाची को नहीं देखा। इस मामले में इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कयासों के आधार कुछ भी बता पाना सही नहीं हैं। आरोपित से हत्या के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts

अमेरिकी निवेशकों के लिए भारत में निवेश का सुनहरा अवसर

bharatkhabar

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और उनके बाद के अधिकारी राकेश अस्थाना के बीच तेज हुई रस्साकसी

Rani Naqvi

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों दिए कोविड-19 की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने के आदेश

Samar Khan