Breaking News featured देश बिहार राज्य

बिहार विधानसभा का बदलता गणित, लोजपा NDA से अलग होने का कर सकती हैं एलान- सूत्र

लोजपा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन तक भी NDA में सीटों का बटवारा अभी तक तय नहीं हुआ हैं। चिराग पासवान के तेवर कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। माना जा रहा हैं कि लोजपा NDA से अलग हो सकती हैं। बता दें कि आज लोजपा संसदीय दल की बैठक हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोजपा संसदीय दल की बैठक में NDA से एलान होने का एलान कर सकती हैं। लोजपा नेता अशरफ अंसारी के बयान से भी इस बात को बल मिलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। बता दें कि लोजपा नेता अशरफ अंसारी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा हैं। इधर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि महागठबंधन पर सीट बंटवारे पर सहमति बन गई हैं। बस औपचारिक एलान होना बाकि हैं।

LJP की बैठक आज

NDA में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद चल रहा हैं। इस बीच आज लोजपा संसदीय दल की बैठक हैं। बताया जा रहा है कि लोजपा इस बैठक मेंं एनडीए से अलग होने पर फैसला कर सकती हैं। लोजपा सीट शेरिंग को लेकर बीजेपी से नाराज है। वहीं लोजपा के अलग होने के बाद भाजपा और जदयू के बीच सीटों का बंटवारा तय हो जाने की संभावना है। बीजेपी उम्मीदवारों के नाम 4 अक्तूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में तय किये जायेंगे।

सीएम नीतीश से आज मिलेंगे प्रदेश अध्यक्ष

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की समस्याएं रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह दिल्ली में लंबे प्रवास के बाद बुधवार को पटना लौटे थे। उसके बाद से पटना स्थित आवास पर वे लगातार पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिल रहे है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलकर विधानसभा चुनाव संबंधी दिक्कतों की जानकारी दे रहे है।

NDA संकट का जल्द होगा समाधान

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जल्द ही NDA के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समाधान कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि NDA में सीटों के बंटवारे की बातचीत चल रही हैं। हम जल्द ही इसका ऐलान करेंगे।

सीटों के तालमेल पर बीजेपी की अहम बैठक

गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक होने की खबर आई हैं। बैठक में चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव और जेपी नड्डा के मौजूद होने की बात सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में NDA में सीटों के तालमेल पर अहम चर्चा हुई।

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा कांग्रेस में शामिल

शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी की सदस्यता लेने पर कांग्रेस के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो चली हैं। बता दें कि फौजिया राणा बाढ़ शहर में रहती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 3 चरण में होगा मतदान

Related posts

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,घटा किराया

mohini kushwaha

UGC NET 2021: यूजीसी नेट परीक्षा की आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Pooja

भाजपा कर रही है मर जवान मर किसान नारे को बुलंद: लालू यादव

piyush shukla