featured देश

Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

congress leader sukhwinder singh sukhu takes oath as the chief minister of himachal pradesh at a cer 1670747618 Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Himachal Pradesh: आज यानी 11 दिसंबर को शिमला में शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वह राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Mopa International Airport: गोवा में पीएम मोदी करेंगे मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का उद्घाटन

मुकेश अग्निहोत्री ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार राज्य को उपमुख्यमंत्री मिला है।

शपथग्रहण समारोह में ये रहे शामिल
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा सहित कई बड़े दिग्गज कांग्रेस नेता हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान
इससे पहले, शनिवार शाम राजधानी शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लंबी चर्चा के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हुआ। रविवार सुबह 11 बजे सुक्खू समेत राज्य के नए कैबिनेट मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Related posts

इराक में आम चुनाव: ISIS के खात्मे के एक साल बाद हो रहा चुनाव

lucknow bureua

फतेहपुर: पुलिस ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन  

Shailendra Singh

मरेठः विदाई समारोह में ऐसा क्या हुआ जो वायरल हो गई इस इंस्पेक्टर की तस्वीर

Shailendra Singh