Breaking News featured दुनिया देश

लाइव: नीदरलैंड में अप्रवासी भारतीयों को पीएम मोदी ने किया सम्बोधित

modi 1 लाइव: नीदरलैंड में अप्रवासी भारतीयों को पीएम मोदी ने किया सम्बोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 देशों के दौरे पर अमेरिका के बाद अब नीदरलैंड आ चुके हैं। जहां पर उन्होने 3 हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों को भारतीय दूतावास की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। जहां पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

modi1 लाइव: नीदरलैंड में अप्रवासी भारतीयों को पीएम मोदी ने किया सम्बोधित

अप्रवासी भारतीयों को जैसे भी पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी लोगों को मेरा प्रणाम है । पूरा हाल मोदी मोदी के नारे से गूंज गया। इस दौरान उन्होने सूरीनाम का जिक्र किया उन्होने कहा कि दुनियां में जहां भी भारतवासी गये । उन्होने कहा कि डेढ़ सौ साल पहले हमारे देश से अप्रवासी तौर पर आकर इन देशों में बसे लोगों ने भारत की संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखा है। इसके लिए उनका लाख लाख अभिन्नदन है।
https://www.facebook.com/narendramodi/videos/10158985049900165/

हमें अपने ऐसे पूर्वजों को नमन करना चाहिए जिसकी वजह से ये संस्कृति बनी हुई है। आप चाहे जहां रहे लेकिन भारत से आपकी आस्था जुड़ी है। आप लोगों की सोच है कि अपनी उस मातृभूमि का कर्ज अगर मौका मिले वो हमें वो कर्ज चुकाना है। इससे बढ़कर और क्या हो सकता है। मै सोचता हूं कि देश को एक बडी बड़ी ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए हमें और उनको साथ मिलकर चलना होगा।

पूरे यूरोप में नीदरलैंड ही वो देश है जहां पर सबसे अधिक भारतीय मौजूद हैं। हमें यूरोप ही नही बल्कि करैबियन देशों के लोगों को साथ मिलकर हैग को एक बड़ा हब बनाना होगा। हर हिन्दुस्तानी दुनियां के हर कौने पर भारत का राजदूत है नहीं राष्ट्रदूत है। हमें दुनियां को दिखाना है कि हमारे देश में ंहर पंथ समुदाय को बराबर का स्थान मिलता है।

दुनिया को पता चलता है जब हमारे पास 100 भाषाएं है। 1000 बोलियां है। ये देखकर दुनियां को आश्चर्य होता है। इसकी वजह है हमें जोड़ने वाली ताकत हमारी एकता और भारतीयता है। आज देश की नई सरकार ने सरकार ने देश में कई व्यवस्था बदली है। हमने देश में लोकतंत्र की नही इबारत लिखी है। देश के हर कामों में जनता की भागीदार सुनिश्चित की है। आज देश लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। क्योंकि हम एक मिशन पर काम कर रहे हैं।

आज देश लोकतंत्र के दम पर चल रहा है। हम मानते है विकास और गुड गवर्नेंस के विकास से समाधान मिलता है। इस सरकार का लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतरती जा रही है। सरकार जिस काम को लेकर जनता के बीच जाती है उस पर जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी सरकार आई तो लोग पूछते थे हमसे दाल के दाम कम कब होंगे आज दाल की कीमते कम हो रही है। आज भोजन की थाली सस्ती हो गई है। कहने का मतलब है कि सरकार से ज्यादा जनता के सहयोग की आवश्यकता होती है।

माना जाता है कि भारत में महिलाएं गृहणी ही होती है। लेकिन देश की महिलाएं भारत में उद्यमी बनकर निकल रही हैं। डेयरी का सारा उद्योग महिलाएं की भागीदारी पर चल रहा है। इसके लिए हमारी सरकार ने 50 फीसदी की संख्या में भागीदारी के लिए आगे आई है। हमारी सरकार ने कई बड़ी योजनाएं के जरिए महिलों को विकास की धारा में जोड़ा गया है। इसके साथ ही हमने जनधन योजना चलाई तो पता चला देश में सबसे अधिक खाते महिलाओं के खुले हैं।

विकास की योजना के सार्थक प्लेटफार्म पर लाने के लिए मुद्रा योजना चलाई जिसके जरिए हमारे युवाओं को नौकरी के लिए भटकना ना पड़े बल्कि ये खुद जॉब दाता बने। इसके साथ ही इस योजना में पता चला कि इसके तहत 70 फीसदी महिलाओं ने ही अपना लाभ लिया है। इससे बड़ा महिला ससक्तीकरण का उदाहरण विश्व के लिए क्या होगा।

Related posts

Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में 66% बढ़े कोरोना के मामले, 40 लोगों की हुई मौत

Neetu Rajbhar

राज्यसभा में जयललिता को श्रद्धांजलि, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

shipra saxena

अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी 47 सीटों से ज्यादा मिली थी: मुलायम सिंह

Rani Naqvi