featured लाइफस्टाइल

प्रकृति की सुंदरता से बढ़ाये अपने घर की सुंदरता, लगायें ये चमत्कारी पौधे

Home Decoration प्रकृति की सुंदरता से बढ़ाये अपने घर की सुंदरता, लगायें ये चमत्कारी पौधे

प्रकृति की सुंदरता हर किसी को पसंद आती है जब बात प्रकृति की सुंदरता से घर को सज़ाने की बात आती है तो, हरे-भरे और खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़-पोधों से घर को सजाने का ख्याल  सबसे पहले आता है।

अगर आप भी प्रकृति की सुंदरता से अपने घर की सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं तो  इन बातों का जरुर ध्यन रखें। आपको बता दें कि घर में हरे-भरे पेड़-पौधों रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आती है, पॉजिटिव माहौल के साथ –साथ साफ  हवा के लिए भी हरे पेड़-पौधे घर की बालकनी में गमलों में सजाने चाहिये।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ही हरे-भरे इन पौधों की सुंदरता आपके घर में आने वाली खुशहाली का कारण तभी बन सकती  है जब आप सही पेड़-पौधों का चुनाव करते हैं तो तो चलिए जानते हैं कि आपको अपने घर में कौन से पेड़-पौधे रखने चाहिए ताकि आपका घर दिख सके खूबसूरत।

तुलसी का पेड़:

पौधों की बात करते ही तुलसी के पौधे की बात  सबसे पहले होती है। घर में तुलसी का पौधा होना, काफी शूभ माना जाता है। पूजा के कामों में भी तुलसी का इस्तेमाल होता है।  साथ ही तुलसी के पत्ते सर्दी-खाँसी में मददगार साबित होते हैं। घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने में तुलसी का पौधा उपयोगी माना जाता है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए तुलसी के पौधे को वास्तु शास्त्र के  मुताबिक पूर्व  दिशा मानी जाती है।

अश्वगंधा का पेड़ :

बता दें कि अश्वगंधा का पौधा घर में होना वास्तु के हिसाब से  काफी शुभ माना जाता है। अश्वगंधा का पौधा वास्तुदोषों को भी खत्म करता है। और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। अश्वगंधा के पौधे को आयुर्वेदिक में औषधि माना गया है।

 अशोक का पेड़ः

वहीं अगर बात करें अशोक के पेड़ की तो  धार्मिक मान्यताओं में अशोक के पेड़ का काफी  महत्व माना जाता है। ऐसा  माना जाता है कि अशोक का मतलब होता है कि शोक का अंत होना होता है। ऐसे में घर के  लोगों के बीच मधुर संबंधों और  घर की सुख-शांति के लिए अशोक का पेड़ घर में जरुर लगाना चाहिये।

Related posts

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर किए कटाक्ष, राहुल बोले- फिर खून बहाया है किसान का

Saurabh

कानून पर रोक के बाद भी आंदोलन पर अड़े किसान, थोड़ी देर में जलाएंगे कानून की काॅपी

Aman Sharma

घाटी में हालात बेकाबू, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू जारी

shipra saxena