featured देश राज्य

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर किए कटाक्ष, राहुल बोले- फिर खून बहाया है किसान का

2021 8image 15 32 364064199kuru ll हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर किए कटाक्ष, राहुल बोले- फिर खून बहाया है किसान का

हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसके बाद से ही विपक्ष हरियाणा सरकार पर हमलावर है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दुखत बताते हुए लिखा फिर खुन बहाया किसान का।

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज

हरियाणा में किसानों का आंदोलन फिर से तेज हो गया है। शनिवार को करनाल के घरौंडा टोल पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा में जगह जगह प्रदर्शन शुरू कर जाम लगा दिया है। दरअसल किसान यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एक कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे थे।

शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का- राहुल

किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर अब कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो चुकी है। कांग्रेस का हर बड़े से बड़ा नेता अब हरियाणा सरकार की निंदा कर रहा है। इसी बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लाठीचार्ज की निंदा की है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लाठीचार्ज के लिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और उसे किसान विरोधी बताया। उन्होंने लाठीचार्ज में घायल और खून से लथपथ एक किसान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!”

लाठीचार्ज ने जनरल डायर की याद दिला दी- सुरजेवाला

वहीं हरियाणा में भी इसको लेकर अब विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों से जनरल डायर जैसा व्यवहार कर रही है। सरकार ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करवा मजदूर किसानों का खून बहा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि करनाल में बीजेपी और जेजेपी सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज कर अंग्रेजों के जनरल डायर की याद दिला दी।

‘सीएम मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला किसानों के दुश्मन’

सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर सीधे-सीधे किसानों पर लाठीचार्ज करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे लेकिन उनपर लाठीचार्ज करवाया गया जिसमें सैकड़ों किसानों को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि किसानों के असली दुश्मन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हैं।

बीजेपी सरकार के दनमचक्र की एक और मिसाल- सैलजा

वहीं सुरजेवाला के साथ साथ हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी इस लाठीचार्ज की निंदा की। कुमारी सैलजा ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। सैलजा ने कहा कि करनाल में अन्नदाताओं पर हुए अत्याचार की कठोर शब्दों में निंदा करती हूं। आज भाजपा सरकार के दमनचक्र की एक और मिसाल देखी गई है। कांग्रेस पार्टी किसान और मजदूर भाईयों के साथ पूरी मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने ममता बनर्जी के भतीजे और उनकी पत्नी को किया तलब, 3 सितंबर को पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

किसानों ने किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध

आपको बता दें कि करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इस कार्यक्रम के विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर इकट्ठा हो गए। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसानों से हाईवे खाली करने के लिए कहा। काफी समय तक बातचीत के बाद भी किसान हाईवे पर जमा थे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

Related posts

हीरानगर में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी, एक रेंजर की मौत

shipra saxena

मोहन भागवत के दिए बयान पर ओवैसी ने किया पलट वार

Rani Naqvi

लखनऊ: हंगामे के साथ शुरू हुआ नगर निगम सदन,पार्षदों ने कहा हम लोगों का काम नहीं…

Shailendra Singh