Breaking News featured देश धर्म

70 वर्षो बाद करवा चौथ पर बनने वाला अदबुध योग, जानें शुभ मुहूर्त

c4b197cb 99f7 4e64 aea7 81790f2c62b3 70 वर्षो बाद करवा चौथ पर बनने वाला अदबुध योग, जानें शुभ मुहूर्त

करवा चौथ स्पेशल। करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह व्रत सौभाग्यवती महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 4 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की सलामती के लिए इस पूर्ण श्रद्धा भाव से व्रत रखकर पूजन करेंगी। इस दिन व्रत का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 35 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक है। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक है। स्थिर लग्न में पूजन का मुहूर्त शाम को 6 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक है।

पूजा-अर्चना का समय-

चंद्रोदय शाम 08:00(मुज़फ्फरनगर) बजे होगा। उसके बाद से पूजन-अर्चन अर्घ्य दिया जाएगा। करवा चौथ पर बुध के साथ सूर्य भी विद्यमान होंगे जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है इस दिन शिव योग के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, सप्तकीर्ति योग, महादीर्घायु योग, और सोख्य योग, मृगशिरा नक्षत्र, अहर्निश शिव महायोग, का निर्माण हो रहा है| 4 नवंबर को प्रातः 3:24 से कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सर्वार्थ सिद्धियोग एवं मृगशिरा नक्षत्र में चतुर्थी तिथि का समापन 5 नवंबर को प्रातः 5:14 पर होगा| करवा चौथ के दिन यदि चंद्रोदय की बात करें तो यह रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। जिसमें आप चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना करवा चौथ का व्रत पूर्ण कर सकती हैं। पंचांग के अनुसार इस दिन चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 4 नवंबर 2020 को सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर होगा||

करवा चौथ के दिन बनने वाला शुभ योग-

करवा चौथ के दिन बनने वाला शुभ योग इस बार करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग न केवल कुछ ही समय के लिए बल्कि पूरे दिन के लिए बन रहा है। जिसमें करवा चौथ का व्रत रखने पर महिलाओं को अपने व्रत का कई गुना लाभ की प्राप्त होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग में किया गया कोई भी कार्य अवश्य ही सफल होता है और साथ ही उस कार्य का कई गुना लाभ भी प्राप्त होता है।

 

पं. अक्षय शर्मा
9639611555

Related posts

एशियन गेम्स में 13वें दिन भारत को मिला चौथा मेडल, अब तक जीते 90 मेडल

Rahul

आजमगढ़ में फिर बिकी ज़हरीली शराब, अब तक 10 की मौत, 3 अध‍िकारी सस्‍पेंड

Rahul

दुबलेपन से निजात दिलायेगी बासी रोटी, जानिए कई फायदे

Aditya Mishra