featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। घर में आज के दिन अपने से बड़े का अपमान ना करें। बहन से व जीवन साथी से आज के दिन झगड़ा ना करें।

उपाय: काली गाय को रोटी खिलाएं।

वृष राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर से निकलते वक्त कुछ मीठा खाकर निकले।

उपाय: भगवान शंकर जी पर तिल युक्त जल अर्पण करे।

मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। मन अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से वाद विवाद ना करें। काम के प्रति सचेत रहें।

उपाय: घर से निकलते वक्त है जेब में एक लाल रुमाल रखकर निकले।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ संकेत मिलेगा। परिवार मे मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें।

उपाय: माता पिता का आशीर्वाद ले कर कार्य की शुरुआत करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी सिद्ध होगा। व्यापार में व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपकी मुलाकात अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से होगी, जिससे कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी या बिस्किट खिलाएं

कन्या राशि: आज के दिन किसी मित्र से मुलाकात होगी। जिससे कोई अप्रिय सूचना आपको प्राप्त होगी जिस कारण वश मन पूरे दिन अशांत रहेगा। अपने से किसी उच्च पदाधिकारी से वाद विवाद ना करें। अपने काम के प्रति सचेत रहें।

उपाय: बहन को कुछ तोहफा देकर घर से निकले।

तुला राशि: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई नई योजना बनेगी जिसमें काम करने से जीवन में स्थिरता आएगी। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: भगवान शिव पर काले तिल व चीनी डाल कर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: आज पूरे दिन अधिक मेहनत करने के पश्चात शाम को किसी उच्च अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है। जिस कारण मन उदास रहेगा। अपने इष्ट देव पर भरोसा कर अपने काम पर स्थिर रहें, जरुर सफलता प्राप्त होगी।

उपाय: काली गाय को रोटी खिलायें।

धनु राशि: किसी अपरिचित से आज के दिन मित्रता ना करें, वरना धन हानि हो सकती हैं। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। अपने से उच्च अधिकारी से आज के दिन बना करके रखें, उनकी आज्ञा का पालन करें। इसी में भलाई है। घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

उपाय: लाल रुमाल जेव में या पर्स में रख कर घर से बाहर निकलें।

मकर राशि: किसी मित्र के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपकी भेंट हो सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अधिक भरोसा ना करें। आज के दिन नीले हरे व काले वस्त्र धारणा ना करें।

उपाय: भगवान शिव पर 8 बिल्व पत्र में सिंदूर से ॐ नमः शिवाय लिख कर चढ़ाएं।

कुंभ राशि: आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता प्राप्त होगी।परीक्षा में सफलता के योग हैं।धन प्राप्ति के नए मार्ग आपके लिए खुलेंगे। माता पिता की सेवा करें।

उपाय: घर से निकलते समय माता के हाथ से मीठा खा कर निकले।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।घर से निकलते समय किसी भी परिवार वाले से वाद विवाद ना करें। अपने कार्य पर ध्यान दें और मार्ग में मिले किसी भी जानवर को कुछ ना कुछ खिलाएं।

उपाय: काले कुत्ते को बिस्किट खिलायें।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

06 – जून – 2021

पंचांग:

मास: जेष्ठ।

पक्ष:कृष्ण।

वार:रविवार।

तिथि: एकादशी  06:22:06 बजे तक।

नक्षत्र: अश्विनी।

योग: शोभन।

सूर्योदय: 05:22:48।

सूर्यास्त: 19:16:37

ऋतु: ग्रीष्म।

अभिजित: 11:51:55 – 12:47:30 बजे तक।

राहु काल: 17:32:23 – 19:16:37।

Related posts

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज

Srishti vishwakarma

यूपी भाजपा चुनाव प्रचार की कमान पीएम मोदी के हाथ, आज वर्चुअल रैली से पश्चिमी यूपी की जनता को साधने की करेंगे कोशिश

Neetu Rajbhar

भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान ने चीन सरहद्द पर भरी ऐतिहासिक उड़ान

lucknow bureua