Breaking News featured धर्म यूपी

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Today's stars, Acharya Rajendra Tiwari, what does your horoscope say today, today's horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Vaishnavi astrology centerआज के सितारे, आचार्य राजेन्द्र तिवारी, आज क्या कहती है आपकी राशि, आज का भविष्यफल, आचार्य राजेन्द्र तिवारी, वैष्णवी ज्योतिष केन्द्र

ऊजल बून्द आकाश की, परि गयी भूमि बेकार ।

माटी मिलि भई कीच सो, बिन संगति भई छार ।।

अर्थात: आकाश से गिरने वाली वर्षा की बूदें निर्मल और उज्जवल होती हैं । किंतु जमीन पर गिरते ही गंदी हो जाती है। मिटृी में मिलकर वह कीचड़ हो जाती है। पृथ्वी पर जन्म लेने वाला प्रत्येक मनुष्य शुरुआत में अच्छा ही होता है। परन्तु अच्छी संगाति के अभाव में बुरा हो जाता है। अच्छा बनने का प्रयास करना पड़ता है तथा अच्छे लोगों को खोजना पड़ता है, बुरे लोग तो चारों ओर बिखरे पड़े हैं ।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

23 – मार्च 2021

तिथि  नवमी  10:08:43 तक

नक्षत्र  पुनर्वसु

करण :

कौलव

तैतिल

पक्ष  शुक्ल

योग  शोभन  12:37:17 तक

वार  मंगलवार

सूर्योदय  06:22:21

ऋतु  वसंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत  1942

विक्रम सम्वत  2077

अभिजित  12:03:43 – 12:52:29

राहु काल  15:30:58 – 17:02:24

 

मेष: आज का दिन आप के लिये महत्वपूर्ण रहेगा। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। जिससे कुछ नई योजना बनने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष: आज का आप के लिए सामान्य रहेगा। अधिक मेहनत के बाद भी लाभ बहुत कम रहेगा। रास्ते में चलते किसी याचक  का अपमान न करें। माता पिता का सम्मान करें।

मिथुन: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। घर से निकलते समय किसी से वाद-विवाद न करें। आज के दिन आप नीले वस्त्र न पहनें वरना अपने से उच्च अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है।

कर्क: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ रहेगा। कार्य में उन्नति का योग बनेगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। कुछ ऐसा होगा जिससे आप का अधिकारी आप से बेहद प्रसन्न रहेगा।

सिंह: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी मित्र से विवाद हो सकता है।  घर से निकलते समय कुछ मीठा खा कर व पानी पी कर निकलें।

कन्या: आज का दिन आप के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। जहां एक ओर रुका धन प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर बेटे या बेटी के स्वस्थ के प्रति चिन्ता हो सकती है। हरी मूंग चिड़ियों को डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला: आज का दिन आप के लिये बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार से कोई शुभ संकेत मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई अनुकूल सूचना मिलने का योग है।

वृश्चिक: आज का दिन आप के लिए अनुकूल है। किसी मित्र पक्ष का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपकी मुलाकात किसी उच्च अधिकारी से हो सकती है। जिससे कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

धनु: आज का दिन आप के लिये शुभ रहेगा। कई समय से रुका हुआ कार्य आज आप का पूर्ण हो सकता है। फंसा हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगा कर घर से निकलें।

मकर: आज का दिन आप के लिये बेहतर रहेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य आज आप का पूर्ण होगा। किसी उच्च अधिकारी के साथ बैठकर कोई योजना बनाएंगे। जो आप के लिये लाभदायक साबित होगी। केसर का तिलक लगाकर और पीले कपड़े पहनकर घर से निकलें।

कुम्भ: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। किसी मित्र के घर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। जिससे मन पूरे दिन उदास रहेगा। रास्ते में मिले किसी दिव्यांग व्यक्ति का अपमान न करें।

मीन: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से चल रहे किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है।  धन के साधनों में लाभ प्राप्त होगा। किसी लम्बी यात्रा का योग बन सकता है। किसी धार्मिक पुरुष से मुलाकात हो सकती है।

Related posts

जीबी रोड से आजाद हुई लड़की, प्रेमी से जल्द करेगी शादी

Srishti vishwakarma

‘वैदेही’ सिंगापुर में आयोजित नृत्य कलांजलि में बिखेरेंगी भरतनाट्यम के रंग

Saurabh

डोकलाम विवाद: दोनों देशों की सेना के बीच सिर्फ 300 मीटर का फासला

Pradeep sharma